पश्चिम बंगाल में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में तेज वर्षा की संभावना
पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वर्षा का अनुमान
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बुधवार को अधिकांश जिलों में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम वर्षा तथा कई स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण बंगाल और उत्तर बंगाल के अधिकांश हिस्सों में वातावरण नम बना रहेगा। कहीं-कहीं तेज वर्षा भी हो सकती है।
राजधानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, बीरभूम, नदिया, मुर्शिदाबाद, मालदा तथा उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर वर्षा होने की संभावना है। कई स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली चमकने की भी आशंका है।
वहीं, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, दार्जिलिंग और कालिम्पोंग सहित उत्तर बंगाल के पर्वतीय तथा तराई क्षेत्रों में मध्यम से तेज वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
राज्य में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
ये खबर भी पढ़े : पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टआर्द्रता 85 से 90 प्रतिशत के बीच रहने से उमस बनी रह सकती है। मौसम विभाग ने लोगों से मेघगर्जन के दौरान खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने तथा आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
