श्रावस्ती पुलिस को मिली 02 अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिल

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र में किया रवाना

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

IMG-20260806-WA0001श्रावस्ती। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने, ओवरस्पीड वाहनों पर नियंत्रण तथा ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सुदृढ़ किया जा रहा है।

इसी क्रम में यातायात निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जनपद श्रावस्ती को दो अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं।

मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 30 जुलाई: 9 घंटे के अंदर 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से दोनों इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन आधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के संचालन से यातायात नियमों का प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित होगा तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के साथ-साथ ओवरस्पीड एवं ड्रिंक एंड ड्राइव करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी।
इन अत्याधुनिक इंटरसेप्टर मोटरसाइकिलों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर प्रभावी निगरानी रखी जाएगी। साथ ही ओवरस्पीड वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा सुरक्षित एवं व्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक निर्धारित गति सीमा का पालन करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है, जिससे स्वयं एवं अन्य लोगों का जीवन सुरक्षित रखा जा सके।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अखिलेश कुमार, प्रभारी यातायात श्री मोहम्मद शमीम, प्रधान लिपिक श्री विनेश यादव तथा अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

श्रावस्ती पुलिस जनपदवासियों की सुरक्षा एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के खिलाफ अपनी "जीरो...
पश्चिम बंगाल 
बंगाल भाजपा की सख्ती, 200 से अधिक नेताओं पर कार्रवाई

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत