अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

हरिद्वार। दिनों-दिन बढ़ रही अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल (फरीदाबाद) के सहयोग से बोन मिनरल डेंसिटी (बीएमडी) जांच शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर मुख्य चिकित्सालय के अस्थि रोग विभाग में आयोजित किया गया, जिसमें सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ-साथ उनके जीवनसाथियों ने भी भाग लिया।

शिविर का उद्घाटन महाप्रबंधक (पीसीआरआई) अमित श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर कर्मचारियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर की जाने वाली जांचों के माध्यम से हड्डियों से संबंधित गंभीर बीमारियों को प्रारंभिक अवस्था में ही रोका जा सकता है।

प्रमुख (चिकित्सा सेवाएं) डॉ. शारदा स्वरूप ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हड्डियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से समय रहते सचेत करना है। उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली और बढ़ती उम्र के साथ हड्डियों की समस्याएं बढ़ रही हैं, जिन्हें नियमित जांच और सही जीवनशैली अपनाकर नियंत्रित किया जा सकता है।

इस स्वास्थ्य शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों और तकनीकी कर्मियों की टीम द्वारा लगभग 400 व्यक्तियों की बीएमडी जांच की गई। जांच के पश्चात सभी प्रतिभागियों को उनके स्वास्थ्य के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया।

इसके साथ ही उन्हें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने विशेष रूप से कैल्शियम युक्त आहार और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक, वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ तथा बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर को कर्मचारियों द्वारा काफी उपयोगी और जागरूकता बढ़ाने वाला बताया गया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

ग्राम प्रधान पात्रों की सूची डीएम ऑफिस को दें व उसकी प्रति राज्यपाल कार्यालय को भी भेजें महिलाओं से बोलीं...
उत्तर प्रदेश 
घुमंतू व वंचित समुदाय की सूची तैयार करायें ताकि मिल सके लाभ: राज्यपाल

डोनर ह्यूमन मिल्क मां के दूध का विकल्प नहीं : प्रो. शालिनी

लखनऊ। डोनर ह्यूमन मिल्क किसी भी स्थिति में मां के दूध का विकल्प नहीं है। " हमारा उद्देश्य केवल डोनर...