अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

योग स्वस्थ जीवन का आधार- राजेश नागर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

पलवल । श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन पलवल, आयुष विभाग हरियाणा एवं एसवीएसयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री राजेश नागर ने सैकड़ों लोगों और विद्यार्थियों के साथ योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन रखने का आधार है। उन्होंने कहा कि, 'करोगे योग, रहोगे निरोग'।

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उनका इस कार्यक्रम में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से दुनिया के 192 देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि 21 जून 2015 को जब इस ऐतिहासिक दिन को मनाना शुरू किया, उस वक्त वह अमेरिका में उपस्थित थे और वहां सैकड़ों लोगों को योग करते देख गर्व का अनुभव हुआ। राजेश नागर ने कहा कि भारत का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय योग एवं कौशल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मैं युवाओं से आह्वान करता हूं कि वह योग को जीवन में अपनाएं और कौशल से अपना करियर बनाएं। नागर ने कहा कि हमारा लाइफस्टाइल तेजी से बदल रहा है। हमारा आहार और दिनचर्या भी बदल रहे हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां हो रही हैं। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू का ध्येय वाक्य है, 'योग: कर्मशु कौशलम' अर्थात कुशलता पूर्वक किया गया कर्म ही योग है। यह विश्वविद्यालय योग तथा कौशल के क्षेत्र में पूरे देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने योग को भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण आयाम बताया ।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय 
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरु) का दर्जा मिलने के बाद...
उत्तराखंड 
 नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार। दिनों-दिन बढ़ रही अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल...
उत्तराखंड 
अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

बलरामपुर । बलरामपुर नगर में सर्वांगीण विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बलरामपुर में 33.72 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली