नेपाल-भारत आर्थिक सहयोग पर संवाद में निवेश और व्यापार बढ़ाने पर जोर

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

काठमांडू । नेपाल और भारत के व्यापारिक समुदायों के बीच आर्थिक सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से भारत के सिलिगुड़ी में एक उच्चस्तरीय द्विपक्षीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दोनों देशों के उद्योगपतियों और नीति-निर्माताओं ने संभावित आर्थिक अवसरों तथा निवेश सहयोग पर व्यापक चर्चा की।

प्रतिनिधि सभा सदस्य पारसमणि गेलाल ने नेपाल में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण होने का उल्लेख करते हुए भारतीय उद्यमियों से नेपाल में निवेश करने का आग्रह किया। संवाद में शामिल वक्ताओं ने पूर्वी नेपाल और पश्चिम बंगाल के बीच जलविद्युत, पर्यटन, कृषि, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। नेपाल-भारत उद्योग वाणिज्य संघ (निक्की) के उपाध्यक्ष कुनाल कयाल ने कहा कि दोनों देशों के बीच अद्वितीय आर्थिक और जनस्तरीय संबंध हैं। उन्होंने द्विपक्षीय आर्थिक संभावनाओं का पूर्ण उपयोग करने के लिए संस्थागत सहयोग को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

‘साझा समृद्धि के लिए नेपाल-भारत आर्थिक साझेदारी सुदृढ़ीकरण’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिप्लोमेसी एंड इंटरनेशनल अफेयर्स (आईडीए) और कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) नॉर्थ बंगाल जोनल काउंसिल ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्वी नेपाल और भारत के पश्चिम बंगाल के बीच व्यावहारिक तथा क्रियान्वयन योग्य नीतिगत पहलों के माध्यम से आर्थिक सहयोग और नए अवसरों के सृजन पर चर्चा की गई।

सीआईआई नॉर्थ बंगाल जोनल काउंसिल के अध्यक्ष सतीश मित्रुका ने नेपाल और भारत के बीच मौजूद विशाल संभावनाओं को साकार करने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रमों का काठमांडू और सिलिगुड़ी में नियमित आयोजन करने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में सीआईआई नॉर्थ बंगाल जोनल काउंसिल के उपाध्यक्ष अमल मंडल, रूरल हेरिटेज कंजर्वेशन टूरिज्म के सुप्रतिम (राज) बसु तथा किन्स हॉस्पिटल के संस्थापक सुमित सिन्हाल ने पर्यटन और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नेपाल और भारत के बीच सहयोग से मिलने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला।

शिक्षा क्षेत्र पर चर्चा करते हुए आईईसी ग्रुप नेपाल की प्रबंध निदेशक शैलजा अधिकारी, आईआईएएस स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रिंसिपल डा. केवी राजेन्द्रन नैयर तथा ग्लोकल के अध्यक्ष आशिष ठाकुर ने पश्चिम बंगाल और नेपाल के बीच शिक्षा क्षेत्र में मौजूद संभावनाओं और साझेदारी पर अपने विचार रखे। मोरंग उद्योग संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार शाह ने पूर्वी नेपाल और पश्चिम बंगाल के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देने से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

सत्र का संचालन करते हुए सीआईआई उत्तर बंगाल जोनल काउंसिल की रियल एस्टेट एवं लॉजिस्टिक्स पैनल की अध्यक्ष लक्ष्मी लिम्बु कौशल ने कहा कि आईडीए और सीआईआई उत्तर बंगाल की यह संयुक्त पहल केवल शुरुआत है। उनके अनुसार, ऐसे संवाद व्यावसायिक नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर लाकर अनुभवों के आदान-प्रदान और सहयोग को बढ़ावा देंगे। समापन संबोधन में सांसद पारसमणि गेलाल ने व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने में नेपाल सरकार तथा अपनी पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार निवेश-अनुकूल वातावरण बनाने और निजी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में भाग लेने वालों ने नेपाल–पश्चिम बंगाल आर्थिक कॉरिडोर के बढ़ते महत्व को रेखांकित करते हुए नेपाल के जलविद्युत, पर्यटन, कृषि, विनिर्माण उद्योग और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में अधिक निवेश की आवश्यकता बताई। प्रतिभागियों ने शिक्षा, आतिथ्य और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों को नेपाल–पश्चिम बंगाल आर्थिक एवं व्यापारिक संबंधों की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए व्यापार सुविधा से जुड़ी चुनौतियों के व्यावहारिक समाधान और निजी क्षेत्र की साझेदारी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरु) का दर्जा मिलने के बाद...
उत्तराखंड 
 नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार। दिनों-दिन बढ़ रही अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल...
उत्तराखंड 
अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

पलवल । श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन...
हरियाणा 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी का ऐतिहासिक एसीसी सीमेंट प्लांट होगा बंद,

पश्चिमी सिंहभूम । पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी स्थित एसीसी लिमिटेड के ऐतिहासिक चाईबासा सीमेंट वर्क्स के बंद होने की...
झारखंड 
 पश्चिमी सिंहभूम जिले के झींकपानी का ऐतिहासिक एसीसी सीमेंट प्लांट होगा बंद,

उत्तर प्रदेश

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप