आयोजित,सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सरकार की प्राथमिकता: प्रभारी मंत्री

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

सुपौल । बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के मंत्री सह सुपौल जिले के प्रभारी मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने मंगलवार को छातापुर प्रखंड के रामपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का जायजा लिया, लाभुकों से सीधे संवाद किया और अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने पेंशन, राशन कार्ड, आवास योजना, भूमि विवाद और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ी शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाए ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है और सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर इसी सोच का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि गांव स्तर पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से लोगों का समय और संसाधन दोनों बच रहे हैं, साथ ही प्रशासन और जनता के बीच संवाद भी मजबूत हो रहा है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहकर आवेदन प्राप्त कर रहे हैं और लोगों को आवश्यक जानकारी व सहायता उपलब्ध करा रहे हैं।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। मंत्री ने अंत में अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी पात्र व्यक्ति को योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने देने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से भरा धुआं, मची अफरा-तफरी

भोपाल। नैनपुर से इंदौर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 19344- पेंचवैली एक्सप्रेस के बी2 एसी कोच में बुधवार...
मध्य प्रदेश 
पेंचवैली एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लगने से भरा धुआं, मची अफरा-तफरी

प्रेमिका ने नए प्रेमी संग रची साजिश, असगर हत्याकांड का खुलासा....

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोमवार की अलसुबह हुई असगर अली...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमिका ने नए प्रेमी संग रची साजिश, असगर हत्याकांड का खुलासा....

सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम सेक्टर-8 में मंगलवार शाम एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

राशिफल : 05 अगस्त, 2026 : कल का परिश्रम आज लाभ देगा

मेष- कहीं रुका हुआ पैसा वसूलने में मदद मिल जाएगी। व्यर्थ प्रपंच में समय नहीं गंवाकर अपने काम पर...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 05 अगस्त, 2026 : कल का परिश्रम आज लाभ देगा

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस/क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

उत्तर प्रदेश

प्रेमिका ने नए प्रेमी संग रची साजिश, असगर हत्याकांड का खुलासा....

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में सरायलखंसी थाना क्षेत्र के मुंगेश्वर सुल्तानपुर काशीराम आवास में सोमवार की अलसुबह हुई असगर अली...
उत्तर प्रदेश 
प्रेमिका ने नए प्रेमी संग रची साजिश, असगर हत्याकांड का खुलासा....

सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। राजधानी के जानकीपुरम सेक्टर-8 में मंगलवार शाम एक सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सरकारी डॉक्टर की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

लखनऊ। राजधानी के मड़ियांव थाना और डीसीपी उत्तरी की सर्विलांस/क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महज छह घंटे के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
इंस्टाग्राम पर शादी से इनकार का बदला, 11 वर्षीय बच्चे का अपहरण

घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई

लखनऊ। राजधानी के कैसरबाग थाना क्षेत्र से लापता हुई चार सगी बहनों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर से लापता चार सगी बहनें देवा शरीफ से सकुशल बरामद, कैसरबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई