अखबार में समोसा-पकौड़ा परोसने पर सख्ती की मांग,  प्रशासन से मांगी कार्रवाई

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

शिमला । हिमाचल प्रदेश में समोसे, पकौड़े, जलेबी और अन्य खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर या अखबार के कागज पर परोसने की आम होती जा रही आदत पर अब सवाल उठने लगे हैं। हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद ने राज्य सरकार, जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग से भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग की है। परिषद का कहना है कि लोगों की सेहत से जुड़े इस मुद्दे को हल्के में नहीं लिया जा सकता और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

दरअसल, हिमाचल में पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पहले से ही प्रतिबंध लागू है। ऐसे में कई दुकानदार और रेहड़ी-फड़ी संचालक पॉलीथिन की जगह अखबारों के लिफाफे बनाकर ग्राहकों को सामान देने लगे हैं। खासकर खाद्य पदार्थों को अखबार के कागज में लपेटकर या उसी पर रखकर परोसने की प्रथा कई जगह देखने को मिलती है। हालांकि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुसार अखबार का कागज भोजन के सीधे संपर्क के लिए सुरक्षित नहीं माना जाता।

हिमाचल उपभोक्ता संरक्षण परिषद के अध्यक्ष जोगेंद्र कंवर और उपाध्यक्ष रणजीत सिंह धीमान ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आज भी कई दुकानदार खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने स्पष्ट रूप से अखबार या अन्य मुद्रित कागजों के इस्तेमाल को खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग और परोसने के लिए प्रतिबंधित किया हुआ है। इसके बावजूद नियमों का पालन पूरी तरह नहीं हो रहा है।

परिषद के पदाधिकारियों का कहना है कि अखबारों में इस्तेमाल होने वाला रीसाइकिल कागज और छपाई की स्याही कई प्रकार के रासायनिक तत्वों से युक्त होती है। जब गर्म समोसे, पकौड़े, परांठे, टिक्की या अन्य खाद्य पदार्थ इन कागजों के संपर्क में आते हैं तो स्याही और रसायनों के भोजन में मिलने की आशंका बढ़ जाती है। इससे पेट संबंधी संक्रमण, पाचन तंत्र की समस्याएं और अन्य स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं। विशेषज्ञ भी समय-समय पर ऐसे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह देते रहे हैं।

परिषद ने मांग की है कि शिमला सहित पूरे हिमाचल में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया जाए और खाद्य पदार्थों को अखबार में परोसने या पैक करने वाले दुकानदारों को पहले जागरूक किया जाए। इसके बाद भी नियमों की अनदेखी होने पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए। परिषद ने कहा कि खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने और अन्य कानूनी प्रावधान मौजूद हैं, इसलिए लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इन नियमों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाना चाहिए।

साथ ही उपभोक्ताओं से भी अपील की गई है कि वे अखबार में लपेटा या परोसा गया भोजन लेने से बचें और यदि कहीं ऐसा हो रहा है तो इसकी जानकारी संबंधित विभाग को दें।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से...
राष्ट्रीय 
श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

नैनीताल । कुमाऊँ विश्वविद्यालय को पीएम-उषा योजना के अंतर्गत मल्टीडिसिप्लिनरी एजुकेशन एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (मेरु) का दर्जा मिलने के बाद...
उत्तराखंड 
 नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय के 25 विद्यार्थियों का आईआईटी मद्रास में सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण के लिए चयन

अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार। दिनों-दिन बढ़ रही अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए बीएचईएल के चिकित्सा विभाग द्वारा एशियन अस्पताल...
उत्तराखंड 
अस्थि रोग संबंधी समस्याओं को ध्यान में रखते बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

पलवल । श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन...
हरियाणा 
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन

उत्तर प्रदेश

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

महोबा । उत्तर प्रदेश के जनपद महाेबा में जनशिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतते हुए अधिकारियों ने ज्यादातर शिकायतों का...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद मुख्यालय स्थित वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में बीए में छह व एमए में नौ नए विषयों...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड के महोबा राजकीय वीरभूमि महाविद्यालय में 30 पद स्वीकृत, नए विषयों की होगी पढ़ाई

औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

औरैया । उत्तर प्रदेश सरकार के राष्ट्रीय आयुष मिशन की ओर से संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय की...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर निकली जन जागरूकता रैली

आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप

ललितपुर। जनपद के मर्हरा गांव की सहरिया बस्ती के करीब 20 आदिवासी परिवारों ने मंगलवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर...
उत्तर प्रदेश 
आदिवासी परिवारों ने राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ की पुत्रियों पर लगाया कब्जे का आरोप