श्रीराम मंदिर चढ़ावा विवाद: कांग्रेस ने की हाईकोर्ट जज से समयबद्ध जांच की मांग

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

नई दिल्ली। कांग्रेस ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी की उच्च न्यायालय के पदस्थ न्यायाधीश से समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश की आस्था के साथ बड़ा छल किया है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस विधानमंडल दल (सीएलपी) की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने मंगलवार को यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया कि श्रीराम जन्मभूमि को लेकर जो जानकारियां सामने आ रही हैं, वे एक बड़े संगठित भ्रष्टाचार को दर्शाती हैं।

अजय राय ने आरोप लगाया कि पहले श्रीराम जन्मभूमि में शिलापूजन के नाम पर खूब पैसे वसूले गए, जिसका कोई लेखा-जोखा नहीं है। यह 1,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की चोरी है।

उन्होंने जमीन, निर्माण कार्य और चंदे में गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए मोदी सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा इस गंभीर मुद्दे से जुड़ी एसआईटी की रिपोर्ट एक हफ्ते में आनी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि एसआईटी में उस अधिकारी को जांच दी गई है, जिसके खिलाफ खुद महाकुंभ में मची भगदड़ से जुड़ी जांच चल रही है।

कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने दावा किया कि आज चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया है लेकिन अगर पृष्ठभूमि देखें तो जमीन अधिग्रहण के समय भी सस्ती जमीन खरीद कर ट्रस्ट को महंगे दामों पर बेची गई थी।

मंदिर के आसपास सैन्य भूमि को भी नियम बदल कर बड़े-बड़े लोगों को सौंपा गया था। उन्होंने निर्माण कार्य पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के समय पहली ही बारिश में करोड़ों की लागत से बनी सड़क धंस गई थी और गर्भगृह में पानी टपक रहा था।

बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत ये खबर भी पढ़े : बंगाल के लिए केंद्र ने खोला खजाना, पीएमएवाई आवास और 1,700 करोड़ का पैकेज स्वीकृत

 

दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, नाबालिग पर कार चलाने का आरोप ये खबर भी पढ़े : दर्दनाक सड़क हादसा: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, नाबालिग पर कार चलाने का आरोप

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

बैतूल: राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर दर्दनाक हादसा, टवेरा की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-47 (बैतूल-इंदौर फोरलेन) पर मंगलवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
बैतूल: राष्ट्रीय राजमार्ग 47 पर दर्दनाक हादसा, टवेरा की टक्कर से मौसेरे भाई-बहन समेत तीन की मौत

देश के 23 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण पूरा

नई दिल्ली। जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं आवास जनगणना (एचएलओ) का पहला चरण अब तक 23 राज्यों और केंद्रशासित...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के 23 राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना का पहला चरण पूरा

हरिद्वार: गंगा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

हरिद्वार। थाना पथरी क्षेत्र के बिशनपुर गांव के समीप गंगा नदी में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र...
उत्तराखंड 
हरिद्वार: गंगा नदी में अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मंगलवार को फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे।...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय  राज्य 
 प्रधानमंत्री मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने फ्रांस के शहर एवियां पहुंचे

उत्तर प्रदेश

प्रभारी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया सख्त निरिक्षण

बस्ती - प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय अपर जिलाधिकारी भू-राजस्व कीर्ति प्रकाश भारती द्वारा कार्यालय नगर पंचायत भानपुर का औचक निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
प्रभारी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया सख्त निरिक्षण

गोरखपुर में बड़ा हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

गोरखपुर। जिले के माधवपुर क्षेत्र में राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चों के डूबने की खबर से इलाके में...
उत्तर प्रदेश 
गोरखपुर में बड़ा हादसा: राप्ती नदी में नहाने गए चार बच्चे डूबे, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

नदियों की स्वच्छताः अतिक्रमण मुक्ति के लिये निकली 65 किलोमीटर यात्रा

बस्ती - मनोरमा नदी को स्वच्छ, अविरल एवं अतिक्रमण मुक्त बनाने की मांग को लेकर आयोजित ‘मनोरमा जनजागृति यात्रा’ जनसमर्थन...
उत्तर प्रदेश 
नदियों की स्वच्छताः अतिक्रमण मुक्ति के लिये निकली 65 किलोमीटर यात्रा