गुरुग्राम में अवैध घुसपैठियों पर बड़ी कार्रवाई, 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
गुरुग्राम। राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत अपराध शाखा की टीमों ने विभिन्न इलाकों में 800 से अधिक संदिग्ध लोगों के दस्तावेजों की जांच की।
जांच के दौरान गुरुग्राम के अलग-अलग निर्माणाधीन साइट्स, झुग्गियों, कॉलोनियों और किराए के मकानों में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और सत्यापन किया गया। इस दौरान 13 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में रहने का दोषी पाया गया और गिरफ्तार किया गया।
ये खबर भी पढ़े : अमेठी में यूपी 112 कर्मियों ने फांसी लगा रहे व्यक्ति की बचाई जान, महानिदेशक ने किया सम्मानितपुलिस के अनुसार, ये सभी नागरिक बांग्लादेश सीमा से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे और बाद में गुरुग्राम में मजदूरी कर रहे थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे कालियागंज बॉर्डर के रास्ते बांग्लादेशी एजेंसियों की मदद से भारत में घुसे थे।
ये खबर भी पढ़े : सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उपलब्ध कराया जाए लाभ -प्रभारी मंत्रीगुरुग्राम पुलिस ने बताया कि इन सभी के पास बांग्लादेशी नागरिकता से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। अब कानूनी प्रक्रिया के तहत इन सभी को डिपोर्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने यह भी बताया कि जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए विशेष सत्यापन अभियान लगातार जारी है। इसके तहत होटलों, औद्योगिक क्षेत्रों, कॉलोनियों और अन्य स्थानों पर भी जांच की जा रही है।
साथ ही पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने किराएदारों, घरेलू कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों का सत्यापन जरूर कराएं और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
