महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ सपा का हुंकार

सांसद पुष्पेंद्र सरोज के नेतृत्व में जिला मुख्यालय का घेराव कर किया जोरदार प्रदर्शन

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

जिला मुख्यालय पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर सरकार को घेरा

कौशाम्बी। जिले में केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों, बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी तथा किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। सांसद पुष्पेंद्र सरोज के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और सरकार विरोधी नारे लगाते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया।
 
प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक से हुई, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर चर्चा की गई। इसके बाद कार्यकर्ता डायट मैदान पहुंचे कर हाथों में तख्तियां, पोस्टर और बैनर लिए कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला मुख्यालय का माहौल लंबे समय तक राजनीतिक नारों से गूंजता रहा।सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने कहा कि सरकार की नीतियों का सबसे अधिक दुष्प्रभाव गरीबों, किसानों, युवाओं, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवाओं के भविष्य के साथ लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं की मेहनत पर पानी फिर रहा है और उनमें गहरा आक्रोश व्याप्त है।
 

ज्ञापन में नीट, आरओ, लेखपाल सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने कहा कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने युवाओं का सरकार पर से भरोसा कमजोर कर दिया है।कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में जारी बिजली संकट को भी गंभीर समस्या बताया। उनका कहना था कि अघोषित बिजली कटौती से आम उपभोक्ता और किसान दोनों परेशान हैं। वहीं बिजली दरों में बढ़ोतरी ने लोगों की आर्थिक मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। ज्ञापन में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का मुद्दा उठाते हुए कहा गया कि महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है।

सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में PDA (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) समाज के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। साथ ही सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने और पिछड़े तथा अनुसूचित जाति के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों के हनन का भी आरोप लगाया गया।किसानों की समस्याओं को उठाते हुए ज्ञापन में खाद और बीज की लगातार बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की गई। नेताओं ने कहा कि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति लगातार खराब हो रही है।

900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ  ये खबर भी पढ़े : 900 करोड़ से अधिक की सौगात: सीएम योगी ने मैदान में अजमाया हाथ

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली भी प्रदर्शन का प्रमुख मुद्दा रही। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं और आवश्यक उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। जिले में रेडियोलॉजिस्ट सहित कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पद खाली हैं, जिससे मरीजों को समय पर समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है और उन्हें दूसरे जिलों का रुख करना पड़ता है।इसके अलावा पुलिस और राजस्व विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन तथा ओवरलोडिंग के मामलों को भी प्रमुखता से उठाया गया।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी ये खबर भी पढ़े : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट ने भरी उड़ान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने दिखाई झंडी

 

वृद्धावस्था पेंशन आवेदकों के अभिलेखों में जन्म तिथि प्रमाण-पत्र दर्ज कराने के सम्बन्ध में आवश्यक सूचना ये खबर भी पढ़े : वृद्धावस्था पेंशन आवेदकों के अभिलेखों में जन्म तिथि प्रमाण-पत्र दर्ज कराने के सम्बन्ध में आवश्यक सूचना

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक की मौत, एक की तलाश जारी

मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि व अधिकारी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
रोहिन नदी में नहाने गए दो मासूम डूबे, एक की मौत, एक की तलाश जारी

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

नई दिल्ली। नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

कफ सिरप बिक्री पर सरकार की सख्ती, डॉक्टर के पर्चा बिना अब नहीं मिलेगी दवा 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खांसी की सिरप की बिक्री और वितरण को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। औषधि...
राष्ट्रीय 
कफ सिरप बिक्री पर सरकार की सख्ती, डॉक्टर के पर्चा बिना अब नहीं मिलेगी दवा 

डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात के बीच केंद्र सरकार...
राष्ट्रीय 
डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

उत्तर प्रदेश

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

लखनऊ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह

मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओ ने लगे शिविर, स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण, योजनाओं की...
उत्तर प्रदेश 
आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह