नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर 22 जून तक अस्थायी पाबंदियां लागू कर दी हैं। यह फैसला नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की सिफारिश पर इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत लिया है।

सरकार के अनुसार, यह कदम परीक्षा से पहले कथित पेपर लीक, फर्जी दावों, नकल कराने वाले गिरोहों और भ्रामक संदेशों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है। इसके अलावा टेलीग्राम को 30 जून तक भारत में अपना मैसेज-एडिटिंग फीचर भी बंद रखने का निर्देश दिया गया है, क्योंकि जांच एजेंसियों के अनुसार इस फीचर का इस्तेमाल डिजिटल सबूतों से छेड़छाड़ और फर्जी दावे करने में किया जा रहा था।

आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश  ये खबर भी पढ़े : आईएसआई मॉड्यूल पर शिकंजा, कोर्ट में पेश हुए चार आतंकी बड़े हमलें की रची थी साजिश 

एनटीए ने बताया कि इंडियन साइबर क्राइम कोआॅर्डिनेशन सेंटर, राज्य पुलिस और अन्य एजेंसियों ने मिलकर परीक्षा से जुड़ी धोखाधड़ी फैलाने वाले कई टेलीग्राम चैनलों और बॉट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। 

किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप ये खबर भी पढ़े : किराये के कमरे में मिली युवती की लाश, हत्या की आशंका से हड़कंप

एजेंसी ने दोहराया कि नीट 2026 का कोई प्रश्नपत्र लीक नहीं हुआ है और पेपर उपलब्ध कराने का दावा करने वाले सभी संदेश फर्जी हैं। छात्रों से अपील की गई है कि वे ऐसे किसी भी लालच या अफवाह पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच केंद्र ने दी राहत, उच्च इथेनॉल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क हटाया ये खबर भी पढ़े : कच्चे तेल के बढ़ते दामों के बीच केंद्र ने दी राहत, उच्च इथेनॉल पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क हटाया

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

एक सरकारी विभागीय मुख्यालय के लेखा विंग में चूहों के आतंक से सब परेशान
उत्तर प्रदेश 
लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप

लखनऊ। टीबी मरीजों तक सहायता और जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए टीबी मुक्त भारत ऐप लॉन्च किया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप

संघर्ष समिति ने कहा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त कर संवाद शुरू करें

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन पर संवादहीनता तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां...
उत्तर प्रदेश 
संघर्ष समिति ने कहा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त कर संवाद शुरू करें

कोचिंग विवाद मामले में पटना पुलिस की कार्रवाई सराहनीय , डीजीपी ने बिहार को जलने से बचाया

पटना पुलिस के निष्पक्ष जांच के बाद गार्ड द्वारा गोलीबारी की बात आयीं सामने दोनों गार्ड को जानलेवा हमला करने...