केजीएमयू: पीजी प्रैक्टिकल प्रयोगशाला शुभारंभ

— थैलेसीमिया जैसे वंशानुगत रोगों की जांच सुविधा होगी आसान

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पैथोलॉजी विभाग में नव-नवीनीकृत स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रायोगिक प्रयोगशाला में डीबीटी निदान  केंद्र का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन प्रो.सोनिया नित्यानंद,कुलपति किया।
इस दौरान कुलपति ने पैथोलॉजी विभाग को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं नैदानिक सुविधाओं में इस महत्वपूर्ण वृद्धि के लिए बधाई दी। उन्होंने नवीनीकृत यूजी व पीजी प्रायोगिक प्रयोगशाला में किए गए आधुनिक विकास कार्यों की सराहना की,जिनसे एमबीबीएस विद्यार्थियों की पूर्ण बैच क्षमता के अनुरूप एक बेहतर,आधुनिक एवं अनुकूल शिक्षण वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने कहा कि डीबीटी निदान केंद्र भावी माता-पिता ( एक्सपेक्टिंग कपल्स  ) को थैलेसीमिया जैसे वंशानुगत रोगों की जांच सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने इस अवसर पर “ उपचार से बेहतर रोकथाम ”  (  प्रवेशन इस बेटर थान क्योर ) के महत्व पर बल दिया। साथ ही उन्होंने नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग को समय पर पहचान एवं उपचार के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो.सुरेश बाबू ने विभाग की उत्कृष्ट स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षण व्यवस्था के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने बताया कि यह निदान परियोजना एक बहु विभागीय सहयोगात्मक प्रयास है,जिसमें पैथोलॉजी विभाग, बाल रोग विभाग, क्लिनिकल हीमैटोलॉजी विभाग तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग मिलकर कार्य कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

मेडिएशन फॉर नेशन 3.0" अभियान के माध्यम से आपसी सहमति से होंगे लंबित वादों का निस्तारण

संत कबीर नगर,   04 अगस्त 2026(सूचना विभाग)। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की मेडिएशन एंड कंसिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी (MCPC) के मार्गदर्शन अभियान...
उत्तर प्रदेश 

मुरादाबाद में वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक पर जागरूकता कार्यक्रम

मुरादाबाद। वर्ल्ड ब्रेस्टफीडिंग वीक के अवसर पर इनर व्हील क्लब ऑफ मुरादाबाद सिविल लाइन्स द्वारा महिला जिला चिकित्सालय, सिविल लाइन्स,...

महापौर ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ से की शिष्टाचार भेंट

नगर निगम के विकास कार्यों की दी जानकारी लखनऊ/नई दिल्ली। मंगलवार महापौर सुषमा खर्कवाल ने नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री...

पीलीभीत में 10 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

बरेली । भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) बरेली की टीम ने मंगलवार को पीलीभीत जिले की बीसलपुर तहसील में तैनात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

शेख हसीना के वर्चुअल संवाद से सरकार का कोई संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि दक्षिण एशिया के विदेशी संवाददाताओं के क्लब की ओर से 5...
राष्ट्रीय 