वृद्धावस्था पेंशन आवेदकों के अभिलेखों में जन्म तिथि प्रमाण-पत्र दर्ज कराने के सम्बन्ध में आवश्यक सूचना

Published By Ravindra
On
Ravindra Picture

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वृद्धावस्था पेंशन योजना के अन्तर्गत ऑनलाइन आवेदन हेतु जन्म तिथि प्रमाण पत्र के सम्बंध में नवीन दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं
शासनादेश के अनुसार आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है। अतः शासन द्वारा आयु प्रमाण के रूप में निर्धारित अभिलेखों के अनुसार वर्ष 2024 के पश्चात् ऑनलाइन कराने वाले ऐसे लाभार्थी जिनको अभी तक पेंशन की एक भी किश्त प्राप्त नहीं हुई है को आयु प्रमाण-पत्र हेतु अपने ऑनलाइन आवेदन में ग्रामीण क्षेत्र में लाभार्थी द्वारा परिवार रजिस्टर की नकल अथवा शैक्षिक प्रमाण-पत्र एवं नगरीय क्षेत्र में शैक्षिक प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा पासपोर्ट में से किसी एक अभिलेख संलग्न कराना अनिवार्य है। 
अन्यथा निर्धारित अभिलेख उपलब्ध न होने की स्थिति में भविष्य में पेंशन संबंधी कार्यवाही प्रभावित हो सकती है। आवेदक उक्त अभिलेखों को नजदीकी जनसेवा केन्द्र अथवा सी०एस०सी० पर जाकर अपलोड (संलग्न) करा सकते हैं। उक्त के अतिरिक्त लाभार्थियों की सुविधा के दृष्टिगत जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन दबरई, फिरोजाबाद के कक्ष संख्या-19 में एक(हेल्प - डेस्क )  स्थापित किया गया है। इस हेल्प-डेस्क पर तैनात कार्मिक द्वारा आवेदकों के अभिलेखों का ऑनलाइन अपलोड कार्य निःशुल्क किया जाएगा।

आवेदक अपने साथ निम्नलिखित अभिलेख अवश्य लाएं-

डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट  ये खबर भी पढ़े : डॉ. सूर्यकांत बने टी.बी. की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट

पेंशन पंजीकरण संख्या अथवा बैंक खाते का विवरण एवं आधार कार्ड।

प्रभारी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया सख्त निरिक्षण  ये खबर भी पढ़े : प्रभारी अधिकारी ने निरीक्षण कर दिया सख्त निरिक्षण

शासन द्वारा निर्धारित वैध आयु प्रमाण-पत्रों में से कोई एक दस्तावेज ।

आईपीएस बनकर दुकानदार पर झाड़ा रौब, पुलिसकर्मियों से कहा सैल्यूट करो,गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : आईपीएस बनकर दुकानदार पर झाड़ा रौब, पुलिसकर्मियों से कहा सैल्यूट करो,गिरफ्तार

अपना मोबाइल फोन (ओ.टी.पी. के लिये)।

अतः जनपद के 2024 के पश्चात् के ऑनलाइन कराने वाले वृद्धावस्था पेंशन आवेदकों से अनुरोध है, कि वे यथाशीघ्र अपने अभिलेख अद्यतन कराकर शासन की मंशा के अनुरूप अपनी पेंशन संबंधी अभिलेखीय प्रक्रिया पूर्ण करा लें। जिससे निदेशालय समाज कल्याण उ०प्र. लखनऊ द्वारा आगामी किश्त में शासन पेंशन धनराशि आधार लिंक बैंक खाते में प्राप्त हो सके। जिन लाभार्थियों को योजनान्तर्गत वर्ष 2026 में पेंशन धनराशि का भुगतान प्राप्त हो रहा है, उन्हें किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं करनी है।

लेखक के बारे में

Ravindra Picture

रविंद्र वर्मा वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के फिरोज़ाबाद ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ के साथ वह समाचार कवरेज और रिपोर्टिंग का कार्य कर रहे हैं।

नवीनतम

लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

एक सरकारी विभागीय मुख्यालय के लेखा विंग में चूहों के आतंक से सब परेशान
उत्तर प्रदेश 
लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप

लखनऊ। टीबी मरीजों तक सहायता और जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए टीबी मुक्त भारत ऐप लॉन्च किया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप

संघर्ष समिति ने कहा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त कर संवाद शुरू करें

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों ने पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन पर संवादहीनता तथा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां...
उत्तर प्रदेश 
संघर्ष समिति ने कहा उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त कर संवाद शुरू करें

उत्तर प्रदेश

लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

एक सरकारी विभागीय मुख्यालय के लेखा विंग में चूहों के आतंक से सब परेशान
उत्तर प्रदेश 
लेखा विंग में चूहों का बिल, बदबू से तिलमिलाये, ढ़ढने निकली सेना!

लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप

लखनऊ। टीबी मरीजों तक सहायता और जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए टीबी मुक्त भारत ऐप लॉन्च किया गया है।...
उत्तर प्रदेश 
लॉन्च हुआ टीबी मुक्त भारत ऐप