आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओ ने लगे शिविर, स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण, योजनाओं की ली जानकारी

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को सुईथाकला ब्लॉक परिसर में जनकल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ सपा का हुंकार ये खबर भी पढ़े : महंगाई, भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ सपा का हुंकार

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश सिंह शामिल हुए। विधायक ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

तहसील चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, “करो योग रहो निरोग” का दिया संदेश ये खबर भी पढ़े : तहसील चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, “करो योग रहो निरोग” का दिया संदेश

मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नए युग में प्रवेश कर चुका है। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं।

अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर अपर श्रम आयुक्त ने महिलाओं को किया जागरूक ये खबर भी पढ़े : अंतर्राष्ट्रीय घरेलू कामगार दिवस पर अपर श्रम आयुक्त ने महिलाओं को किया जागरूक

उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि यह सुनिश्चित करें कि पात्र लोगों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिले। विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. उमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप गांव-गांव तक विकास और जनकल्याण की योजनाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

स्वास्थ्य मेला, जनकल्याण शिविर और वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को सीधे लाभ प्रदान करने का माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान किया।

खंड विकास अधिकारी एवं डीसी मनरेगा जितेंद्र प्रताप सिंह   ने कहा कि शासन की सभी योजनाओं का पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन प्रशासन की प्राथमिकता है। जनकल्याण शिविरों के माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मनरेगा सहित विभिन्न विकास योजनाओं के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, एडीओ पंचायत जयप्रकाश मौर्य, सचिवगण मोहम्मद शाहिद, जितेंद्र शाह, सौरभ मिश्रा, प्रधान अनिल दुबे, राम सकल वर्मा, दिनेश जायसवाल, हरीश चंद्र बिंद, मोनू पांडेय, जसवंत यादव, संजय गौतम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-06-16 at 6.37.23 PM

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

अपर आवास आयुक्त का निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण

नोटिस जारी कर कर्मचारियों से तत्काल मांगा स्पष्टीकरण
उत्तर प्रदेश 
अपर आवास आयुक्त का निरीक्षण, ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारी से मांगा स्पष्टीकरण

पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।

संत कबीर नगर, जनपद में शांति, कानून एवं व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा महिलाओं, व्यापारियों व आम नागरिकों में...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस अधीक्षक नेअतिक्रमण करने वालों और संदिग्धों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश।

यूपी पुलिस की उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक, ई-साक्ष्य और लंबित मामलों के निस्तारण पर डीजीपी के सख्त निर्देश

—अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था एवं आगामी त्यौहारों की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गयी
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 यूपी पुलिस की उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक, ई-साक्ष्य और लंबित मामलों के निस्तारण पर डीजीपी के सख्त निर्देश

युवाओं में 'राष्ट्र प्रथम' का भाव जगाएंगी सीमा दर्शन यात्राएं, आयोजन की रूपरेखा तैयार

काकोरी। सीमा सुरक्षा सामाजिक समन्वय और उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास को गति देने के उद्देश्य से लखनऊ में...
उत्तर प्रदेश 
युवाओं में 'राष्ट्र प्रथम' का भाव जगाएंगी सीमा दर्शन यात्राएं, आयोजन की रूपरेखा तैयार

ज्येष्ठ मंगल पर पार्षद राघव राम ने कराया भव्य भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

लखनऊ। राजधानी में विभिन्न स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं को पूड़ी, सब्जी, बूंदी...