ज्येष्ठ मंगल का सातवां भंडारा, भक्तों ने लगाया ‘बजरंगबली का नारा
विभिन्न भंडारे कार्यक्रमों में पहुंचीं महापौर, नगरवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
लखनऊ। मंगलवार ज्येष्ठ माह के पावन बड़े मंगल के अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित धार्मिक एवं सेवा कार्यों में शामिल हुई। महापौर सुषमा खर्कवाल ने ला मार्टिनियर बॉयज कॉलेज, गेट नंबर-4 पर आयोजित ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल के विशाल भंडारे में पहुंची।
उन्होंने श्रद्धालुओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सेवा भाव से परिपूर्ण आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करते हैं। महापौर ने आवास विकास पार्किंग, पंचवटी स्वीट्स के समक्ष भूतनाथ मार्केट सरार्फा एसोसिएशन द्वारा आयोजित विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी सहभागिता की। गोमती नगर के विजयंत खंड में आयोजित भंडारा कार्यक्रम में महापौर ने श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण में भाग लिया।
उन्होंने आयोजक सोहन नेगी एवं मोक्ष एडवरटाइजिंग एंड इवेंट्स मैनेजमेंट प्रा. लि. की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर परिसर में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही एवं शाही परिवार द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में भी महापौर शामिल हुईं। कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना तथा राज्यमंत्री कृषि बलदेव सिंह औलख उपस्थित रहे। महापौर ने हजरतगंज स्थित एलआईसी मंडल कार्यालय में आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं भंडारा कार्यक्रम में भी सहभागिता की।
उन्होंने एलआईसी परिवार के लखनऊ मंडल महामंत्री आलोक तिवारी, पदाधिकारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात की। नगर निगम कार्यालय, बालाकदर रोड में केंद्रीय कार्यशाला एवं आर.आर. कर्मचारी संघ अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी द्वारा आयोजित सुंदरकांड पाठ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में भी महापौर ने भाग लिया।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
