तहसील चांदपुर में अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ, “करो योग रहो निरोग” का दिया संदेश
रामनाथ सिंह
बिजनौर। तहसील चांदपुर में आज अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में योग विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों को योगाभ्यास कराया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर डॉ. पुष्पेंद्र कुमार तथा डॉ. देव कुमार ने योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराते हुए “करो योग, रहो निरोग” का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं तथा अनेक बीमारियों से बचाव संभव है।
कार्यक्रम में नितिन तेवतिया, आलोक कटियार सहित तहसील के अन्य कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। सभी ने योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न स्थानों पर योग शिविरों और जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर हो सकें।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
