सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक उपलब्ध कराया जाए लाभ -प्रभारी मंत्री

रात्रि चौपाल में प्रभारी मंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार बीती रात्रि ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रभारी मंत्री एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के स्वतंत्र प्रभार राजमंत्री अजीत सिंह पाल ने विकास खंड बहुआ की ग्राम पंचायत गम्हरी में आयोजित रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग, आईसीडीएस, शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं, पात्रता, लाभ एवं आवेदन प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।

सपाइयों ने स्व जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई ये खबर भी पढ़े : सपाइयों ने स्व जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयंती मनाई

कार्यक्रम के दौरान आईसीडीएस विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया गया।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी, प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को नियमित रूप से राशन प्राप्त हो तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस मौके पर विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों और चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा , जिला पूर्ति अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की ।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

उतरौला (बलरामपुर I मंगलवार को विधानसभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है। शासन-प्रशासन के निर्बाध...
गंभीर हो रही बिजली की समस्या, अधिकारी-जनप्रतिनिधि बने उदासीन

प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता प्रवीण नेत्तारू की 2022 में हुई...
राष्ट्रीय 
प्रवीण नेत्तारू हत्याकांड में NIA की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती घंटे के दौरान उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता हुआ नजर आ रहा...
कारोबार 
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स-निफ्टी में जारी है हलचल

सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान जबरदस्त तेजी का रुख बना हुआ है। सोना और चांदी...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई छलांग

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

बाराबंकी । उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में पदरियाबाद कोतवाली क्षेत्र के गुलचप्पा कलां (अलियाबाद) गांव में गुरुवार सुबह स्कूल जाने...
उत्तर प्रदेश 
 बाराबंकी: जर्जर दीवार गिरने से मासूम भाई-बहन की मौत, तीन घायल

महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

महोबा। यूपी के महोबा जनपद मुख्यालय में दोस्तों के साथ घूमने निकले युवक की मदन सागर सरोवर में डूबने से...
उत्तर प्रदेश 
महोबा: दोस्तों के साथ घूमने गए युवक की मदन सागर में डूबने से मौत

प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शाहगंज थाना क्षेत्र में हुई तीन दिब्यांगो की हत्या का खुलासा करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में तीन दिव्यांगों की हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में बिधूना कोतवाली क्षेत्र में बिधूना-ऐरवा कटरा मार्ग पर रठगांव स्थित एचपी पेट्रोल पंप...
उत्तर प्रदेश 
औरैया में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 युवकों की मौत