विद्यालय समय परिवर्तन, जनगणना मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

प्रातः 7.30 से 12 बजे तक खुले स्कूल

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह और जिला मंत्री बालकृष्ण ओझा के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी को दो सूत्रीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से भीषण गर्मी एवं उमस को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन तथा जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के प्रशिक्षण भत्ता एवं पारिश्रमिक के शीघ्र भुगतान की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में अत्यधिक गर्मी, उमस और लू के कारण छोटे बच्चों को सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक विद्यालय में अध्ययन करना कठिन हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति की समस्या तथा खुले वातावरण में स्थित विद्यालयों के कारण बच्चों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संगठन ने विद्यालयों का समय प्रातः 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित किए जाने की मांग की है। शिक्षकों ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय में परिवर्तन बच्चों के हित में अत्यंत जरूरी है। शिक्षकों ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों, शिक्षामित्रों एवं अनुदेशकों ने निर्धारित समय से पूर्व ही कार्य पूर्ण कर लिया है, लेकिन अब तक प्रशिक्षण भत्ता एवं जनगणना पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षकों ने संबंधित कर्मियों के खातों में शीघ्र धनराशि भेजे जाने की मांग उठाई। जिला कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने कहा कि शिक्षक, शिक्षामित्र एवं अनुदेशक अपने निजी संसाधनों और खर्च से जनगणना कार्य पूरा कर चुके हैं। ऐसे में प्रशिक्षण भत्ता और पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान किया जाना आवश्यक है।
ज्ञापन सौंपने वालो में जिला उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव, रवीश मिश्र, सनद पटेल,रमा शंकर लाल,संजय यादव,  ब्लॉक अध्य्क्ष हरेंद्र यादव, विवेक प्रताप सिंह, सुनील कुमार,रामपियारे कन्नौजिया, चंद्रमोहन यादव, शिक्षामित्र संघ अध्य्क्ष वीरेंद्र शुक्ल,अनुदेशक संघ अध्य्क्ष अमित सिंह, अनुराग श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक  ये खबर भी पढ़े : नवनियुक्त जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में अटल भवन में हुई प्रथम बैठक

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेडिकल कॉलेज में योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर सेमिनार का आयोजन

फिरोजाबाद, बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं योग सप्ताह 15 जून,  से 21 जून,  के अन्तर्गत मेडिकल कालेज, फिरोजाबाद में ‘‘...
12 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेडिकल कॉलेज में योग द्वारा स्वास्थ्य प्रबन्धन पर सेमिनार का आयोजन

डीएम द्वारा निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्र बढ्या ठाठर का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

संत कबीर नगर, 16 जून 2026(सूचना विभाग)।जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा निर्माणाधीन 33/11 के0वी0 विद्युत उपकेन्द्र- बढ्या ठाठर का स्थलीय निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा निर्माणाधीन विद्युत उपकेन्द्र बढ्या ठाठर का किया गया स्थलीय निरीक्षण।

चीन के किंगहाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत और कई आफ्टरशॉक्स से दहशत

नई दिल्ली । चीन के किंगहाई प्रांत में मंगलवार को 6.3 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिससे पूरे क्षेत्र में...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
चीन के किंगहाई प्रांत में 6.3 तीव्रता का भूकंप, 1 की मौत और कई आफ्टरशॉक्स से दहशत

डीएम द्वारा सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता अभियान का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदावल में आयोजित सेमकित जन कल्याण एवं जन जागरुकता...