जनपद जालाैन में प्रधान व ग्रामीणों ने राशन वितरण में लगाया गड़बड़ी का आरोप

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

उरई । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के नदीगांव क्षेत्र के ग्राम पंचायत रूरा सिरसा की प्रधान जानकी देवी ने 26 राशन कार्डधारकों के साथ सोमवार को जिलाधिकारी जालौन राजेश कुमार पांडेय को शिकायती पत्र सौंपकर गांव के कोटेदार शिववीर सिंह पर राशन वितरण में गंभीर अनियमितताओं और धांधली के आरोप लगाए हैं। प्रधान ने आरोप लगाया है कि कोटेदार पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन वितरित कर रहा है, । जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेस ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

पीड़ितों के अनुसार, राशन कार्ड धारकों को प्रति चार यूनिट पर 20 किलोग्राम खाद्यान्न मिलने का प्रावधान है, लेकिन कोटेदार द्वारा केवल 18 किलोग्राम राशन ही दिया जा रहा है। आरोप है कि प्रत्येक राशन कार्ड धारक को लगभग दो किलोग्राम गेहूं और चावल कम तौलकर वितरित किया जाता है।

प्रधान जानकी देवी और ग्रामीणों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में कोटेदार से सवाल किया तो उसने बताया कि गोदाम से आने वाली 50 किलोग्राम की बोरी का वास्तविक वजन कम निकलता है, इसलिए वह राशन कम तौलकर बांटता है। हालांकि प्रधान ने इस तर्क को निराधार बताते हुए कहा कि कोटेदार लंबे समय से अनियमितता और धांधली करने का आदी है तथा सरकारी खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को नुकसान पहुंचा रहा है।

प्रधान और राशन कार्डधारकों ने यह भी आरोप लगाया कि राशन वितरण में गड़बड़ियों की शिकायत करने पर कोटेदार ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं को धमकाने का प्रयास करता है। इससे गरीब और जरूरतमंद लाभार्थी खुलकर अपनी बात नहीं रख पा रहे हैं। मामले को गंभीर बताते हुए ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सिद्ध होने पर कोटेदार शिववीर सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए उसका उचित दर विक्रेता (कोटा) लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। वहीं जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

सिलीगुड़ी। पश्चिम बंगाल की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है।...
पश्चिम बंगाल 
बांग्लादेश में हिंदुओं की स्थिति पर अग्निमित्रा पॉल ने जताई चिंता, अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा जरूरी

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ...
कारोबार 
ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों में उतार-चढ़ाव जारी....

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार को मानसूनी गतिविधियां तेज रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी कोलकाता सहित...
पश्चिम बंगाल 
पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय, कोलकाता समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश

बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

वाराणसी। सावन के पहले सोमवार को वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में वीआईपी दर्शन के नाम पर ठगी का...
उत्तर प्रदेश 
बाबा विश्वनाथ के दर्शन के नाम पर फर्जीवाड़ा, पुलिस की सतर्कता से बची श्रद्धालु की रकम

घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विकासनगर थाना पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 घर से लापता मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक को विकासनगर पुलिस ने घंटों में खोजकर परिजनों से मिलाया

जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

लखनऊ।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की बिजनौर थाना पुलिस ने जमीन की फर्जी रजिस्ट्री और धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित प्रॉपर्टी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जमीन घोटाले का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, फर्जी रजिस्ट्री कर बेचता था प्लॉट, प्रॉपर्टी डीलर पर कई मुकदमे दर्ज

नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी, गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाबालिग को बिना आईडी होटल में ठहराना पड़ा भारी,  गैंगरेप केस में होटल मालिक गिरफ्तार, CCTV से खुला राज