भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई क्रेटा कार, आरक्षक समेत सात घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

राजगढ़। मध्‍य प्रदेश के राजगढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ग्वालियर से इंदौर जा रही एक क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में इंदौर में पदस्थ एक आरक्षक सहित परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इंजन से चिंगारियां निकलने लगीं। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास मौजूद लोगों और निजी अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग को काफी हद तक बुझा दिया गया था।

हादसे के समय कार में सवार लोग अंदर फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने कार की खिड़कियों के कांच तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस की मदद से सभी को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में इंदौर के राजेंद्र नगर थाने में पदस्थ आरक्षक रामवीर सिंह (40) पुत्र शंकरलाल गुर्जर निवासी भिंड, उनकी पत्नी रामाबाई (35), पुत्र अंशुल (12) और आर्यन (10) के अलावा आदित्य, अरुण गुर्जर (22) तथा शिवसिंह गुर्जर शामिल हैं। इनमें रामाबाई की हालत अधिक गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, रामवीर सिंह अपने परिवार के साथ मंगलवार सुबह ग्वालियर से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। दोपहर के समय ब्यावरा के निकट उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण चालक को झपकी आना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

सूचना मिलते ही देहात ब्यावरा थाना प्रभारी प्रवीण जाट, एएसआई गुलाब सिंह धाकड़ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में मौत  ये खबर भी पढ़े : सड़क हादसा: ससुराल जा रहे युवक को डीसीएम ने मारी टक्कर, हादसे में मौत 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

पटना। बिहार की सबसे चर्चित और हाई-प्रोफाइल मानी जाने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत दर्ज करने के...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर: चुनावी रणनीतिकार से जन नेता बनने तक का सफर,जानिये पूरा इतिहास

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

पटना। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने केंद्र और...
राष्ट्रीय  राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर का सरकारों पर हमला, बोले- अब शिक्षा-रोजगार पर देना होगा ध्यान

उत्तर प्रदेश

हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरिहरपुर में पुराने एनएच-56 के किनारे 6.46 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इंडोर...
उत्तर प्रदेश 
हरिहरपुर में बन रहा अत्याधुनिक इंडोर स्टेडियम, ग्रामीण खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

जौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत लगभग 1.37 करोड़ रुपये की लागत...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: 1.37 करोड़ की सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण, ग्रामीण संपर्क व्यवस्था होगी सुदृढ़

 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा परिसर में सोमवार को समाजवादी पार्टी के विधायकों ने विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
 विधायक ने पेपर लीक से लेकर किसान और कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा....

अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध

फिरोजाबाद, नगर निगम द्वारा लोगों के स्वास्थ्य एवं बीमारियों से दूर रखने के उद्देश्य से अटल पार्क का निर्माण जिला...
उत्तर प्रदेश 
अटल पार्क घूमने आने वालों से प्रवेश के नाम पर लिये जाने वाले टिकट दर का किया विरोध