डीएम द्वारा परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का किया गया निरीक्षण

गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने के दिए गए निर्देश

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा वर्ष 2023-24 में स्वीकृत परसा माफी स्थित शिव मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। 

योजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड है। मौके पर कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सूरज सिंह व ठेकेदार उपस्थित रहे। बताया गया कि योजना हेतु कुल स्वीकृति रुपए 276.77 लाख से स्थल पर तालाब में रिटेनिंग वाल व घाट, टॉयलेट ब्लॉक, यात्री निवास, प्रवेश द्वार, ड्रिंकिंग वाटर पोस्ट, इंटरलॉकिंग, बाउंडरी वाल, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज, स्ट्रीट लाइट आदि के कार्य किये जा रहे है। कार्य की भौतिक प्रगति लगभग 85 प्रतिशत पाई गई।
जिलाधिकारी द्वारा कार्य की धीमी वित्तीय व भौतिक प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया गया एवं कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता को निर्देशित किया कि शीघ्र ही गुणवत्तापूर्वक कार्य पूर्ण कराकर हस्तगत कराने एवं कतिपय कार्य के स्थान पर उसकी अवशेष धनराशि से स्थल पर कुछ अतिरिक्त कार्य जैसे प्रवेश द्वार के पास इंटरलॉकिंग, तालाब के चारो तरफ मिट्टी भराई, घाट के चारो तरफ स्टोन पिचिंग आदि के प्रस्ताव को उच्च स्तर पर अनुमोदन प्राप्त कर कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी द्वारा सड़क निर्माण, नाली निर्माण प्रगति की जांच की गईं तथा स्थानीय नागरिकों सें वार्ता भी की गई।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी मेहदावल अरुण कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका ये खबर भी पढ़े : जनपद महोबा आईजीआरएस रैंकिंग में फिसला, जिलाधिकारी ने 30 कर्मचारियों का वेतन रोका

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

नई दिल्ली। नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में...
राष्ट्रीय  शिक्षा-रोजगार 
नीट परीक्षा से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 22 जून तक टेलीग्राम प्लेटफॉर्म पर रोक

कफ सिरप बिक्री पर सरकार की सख्ती, डॉक्टर के पर्चा बिना अब नहीं मिलेगी दवा 

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने खांसी की सिरप की बिक्री और वितरण को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। औषधि...
राष्ट्रीय 
कफ सिरप बिक्री पर सरकार की सख्ती, डॉक्टर के पर्चा बिना अब नहीं मिलेगी दवा 

डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बदलते वैश्विक आर्थिक हालात के बीच केंद्र सरकार...
राष्ट्रीय 
डीजल व विमान ईंधन के निर्यात पर उत्पाद शुल्क फिर बढ़ा, नई दरें आज से लागू

यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

लखनऊ। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी कर दिया गया है। राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर

उत्तर प्रदेश

आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह

मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व बीडीओ ने लगे शिविर, स्वास्थ्य मेले का किया निरीक्षण, योजनाओं की...
उत्तर प्रदेश 
आम जनमानस को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक करें पार्टी के कार्यकर्ता : रमेश सिंह

आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी

बिजनौर। जिलाधिकारी जसजीत कौर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।...
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, डीएम ने जताई नाराजगी