वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर पुलिस ने सुनीं समस्याएं

Published By Dayanidhi Tripathi
On
Dayanidhi Tripathi Picture

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन में भयमुक्त वातावरण बनाने और 'मित्र पुलिस' की छवि को चरितार्थ करने के उद्देश्य से कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में आज थाना मेहदावल क्षेत्रान्तर्गत कस्बा मेहदावल व ग्राम सभा बेलवानिया में एक वृहद जनसंवाद बैठक का भव्य आयोजन किया गया। इस बैठक की खास बात यह रही कि पुलिस टीम ने खुद आम जनमानस, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उनकी सुध ली और उनकी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लिया।
*बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को मिला विशेष संबल:-* जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट के अधिकारियों ने संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए क्षेत्र के वृद्धजनों और दिव्यांगजनों के समीप जाकर उनसे बातचीत की। पुलिस टीम ने उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और उनके अधिकारों से जुड़ी समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि समाज के इन विशेष और सम्मानित वर्गों की सुरक्षा व सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे तत्पर है और इन्हें किसी भी आपात स्थिति में थाने या चौकी की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
*साइबर अपराध व सरकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक:-* बैठक में उपस्थित सैकड़ों नागरिकों को वर्तमान में बढ़ रहे साइबर फ्रॉड (ऑनलाइन ठगी) से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। सीपीयू टीम द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
*सैकड़ों ग्रामीणों की रही उपस्थिति, पुलिस की पहल को सराहा:-* इस वृहद चौपाल/बैठक में थाना मेहदावल क्षेत्र के सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों, युवाओं और डिजिटल वॉलिंटियर्स ने सहभागिता की। ग्रामीणों ने पुलिस के इस मानवीय चेहरे की जमकर सराहना की, जहां बुजुर्गों और दिव्यांगों को अग्रिम पंक्ति में रखकर उनकी बात सुनी गई। कार्यक्रम के अंत में सीपीयू प्रभारी द्वारा उपस्थित सभी लोगों को त्वरित संपर्क हेतु पुलिस के सीयूजी (CUG) नंबर व आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर साझा किए गए। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी मेहदावल  सर्वदवन सिंह*, प्रभारी निरीक्षक मेहदावल  राकेश कुमार सिंह* सीपीयू प्रभारी उ0नि0  जयनाथ यादव, का0 अनुराग सिंह, म0का0 अनामिका सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dayanidhi Tripathi Picture

पत्रकारिता में पाँच वर्षों का अनुभव रखने वाले दयानिधि त्रिपाठी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के संत कबीर नगर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

कानपुर :कानपुर के घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) से बच्चा चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई...
नारी व बाल जगत 
 बिजली विभाग का SDO निकला बच्चा चोरी का मास्टरमाइंड

विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

  विटामिन बी12  : विटामिन बी12 लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका निभाता है। शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिननर्वस...
लाइफस्टाइल 
विटामिन बी12 की लाल रक्त कोशिकाएं बनाने में अहम भूमिका 

सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

सौरव गांगुली:भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को...
खेल 
सौरव गांगुली और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी

पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोपi

बॉम्बे  : सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) में तनाव बढ़ रहा है, क्योंकि इसकी एग्जीक्यूटिव कमेटी के ग्यारह सदस्यों...
मनोरंजन 
पद्मिनी कोल्हापुरे और पूनम ढिल्लों पर लगे गंभीर आरोपi

पश्चिमी कोलंबिया में  भूकंप के जोरदार झटके  79 की मौत

कोलंबिया : दक्षिण अमेरीकी महाद्वीप के कोलंबिया मेंभूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप के ये झटके...
अंतर्राष्ट्रीय 
पश्चिमी कोलंबिया में  भूकंप के जोरदार झटके  79 की मौत

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र