पार्वती नदी में दर्दनाक हादसा: मां-बेटे समेत चार लोगों की डूबने से मौत
बारां। राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पार्वती नदी में नहाने गए चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में एक मां-बेटा और दो सगे भाई शामिल हैं। सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए छबड़ा के गूगौर गांव आए हुए थे।
छबड़ा थाना प्रभारी राजेश खटाना ने बताया कि मृतकों की पहचान गुड्डी बाई (45) पत्नी रशीद खां और उनके पुत्र सलाम (22) निवासी छीपाबड़ौद, तथा अरमान (17) पुत्र बंटी गौरी और उसके भाई युनुस खान (18) निवासी गुना, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, नहाने के दौरान एक युवक का पैर नदी में पड़े मछली पकड़ने के जाल में फंस गया, जिससे वह डूबने लगा। उसे बचाने के प्रयास में तीन अन्य लोग भी गहरे पानी में चले गए और चारों की डूबने से मौत हो गई।
घटना की सूचना पर स्थानीय गोताखोर निरंजन खारोल की मदद से सभी को नदी से बाहर निकालकर छबड़ा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
