जयपुर: सबसे बड़ी अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई, तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजधानी जयपुर के जगतपुरा स्थित नंदपुरी अंडरपास क्षेत्र में सोमवार को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।

नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब तीन हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

सुबह से ही जेसीबी और अन्य मशीनों के साथ जेडीए की टीमें मौके पर पहुंच गईं। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आमजन की आवाजाही रोक दी गई, जबकि सुरक्षा कारणों से कई स्थानों पर सड़कें बंद कर दी गईं। प्रशासन ने लोगों को घरों की छतों पर एकत्र नहीं होने की चेतावनी देते हुए लगातार उद्घोषणाएं भी कराईं।

कार्रवाई को देखते हुए प्रशासन ने कई थाना क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दीं। संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार के आदेशानुसार रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक 2जी, 3जी, 4जी और 5जी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित रहेंगी।

राज्य सरकार वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत बदलेगी सीमावर्ती गांवों की तस्वीर ये खबर भी पढ़े : राज्य सरकार वाईब्रेंट विलेज प्रोग्राम के तहत बदलेगी सीमावर्ती गांवों की तस्वीर

इसके साथ ही व्हाट्सएप, फेसबुक, एक्स सहित इंटरनेट आधारित संदेश सेवाओं और सामूहिक एसएमएस सेवाओं पर भी रोक लगाई गई है।

प्रशासन ने कार्रवाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी, ताकि वाई-फाई के माध्यम से इंटरनेट का उपयोग न हो सके। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है तथा सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या वीडियो प्रसारित होने से रोकने के लिए विशेष साइबर टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

नंदपुरी क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए जयपुर के अलावा कोटा और भरतपुर रेंज से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भड़काऊ सामग्री या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

जेडीए विजिलेंस शाखा के उपमहानिरीक्षक आनंद शर्मा के अनुसार 22 मई को इसी मार्ग पर अभियान चलाकर 134 अतिक्रमण हटाए गए थे। इसके बाद प्रभावित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए समय दिया गया था। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद अब प्रशासन ने दोबारा कार्रवाई शुरू की है।

जयपुर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में 90 करोड़ ‘आभा’ खातों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : जयपुर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में 90 करोड़ ‘आभा’ खातों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

अधिकारियों के अनुसार करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे इस मार्ग की राजस्व अभिलेखों में चौड़ाई 80 फीट दर्ज है, लेकिन अतिक्रमण के कारण कई स्थानों पर यह केवल 25 से 30 फीट तक सिमट गया था। यह सड़क नंदपुरी अंडरपास को जगतपुरा से जोड़ती है और छह प्रमुख कॉलोनियों के बीच से गुजरती है।

प्रशासन का दावा है कि सड़क चौड़ी होने के बाद हरे कृष्णा मार्ग पर यातायात का दबाव कम होगा और नंदपुरी से जगतपुरा तक आवागमन अधिक सुगम हो सकेगा। इस परियोजना से आसपास की 50 से अधिक कॉलोनियों के निवासियों को मालवीय नगर, प्रधान मार्ग और एपेक्स सर्किल क्षेत्र तक बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

पूरे अभियान के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास नहीं करने की अपील की है।

प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक हित में सड़क चौड़ीकरण का यह अभियान आवश्यक है और इसे पूरी सुरक्षा एवं सतर्कता के साथ पूरा किया जाएगा।

जयपुर में फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर भी रोक ये खबर भी पढ़े : जयपुर में फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स पर भी रोक

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत...
कारोबार 
शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी दबाव में, बाद में हुई रिकवरी

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
फिलीपींस में 7.8 तीव्रता का भूकंप, कई तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी

वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी के कारण आज ग्लोबल मार्केट...
कारोबार 
वैश्विक बाजारों में भारी गिरावट, अमेरिकी एशियाई सूचकांक दबाव में उछला कच्चा तेल

मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

तेल अवीव/तेहरान। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। इस्राइल ने दावा किया है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव: इस्राइल ने ईरानी मिसाइल हमले का किया दावा, दोनों देशों में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

उन्नाव। शहर में अवैध और मानकविहीन निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिम्मेदार विभाग की अनदेखी...
उत्तर प्रदेश 
नोटिस बेअसर! लोकनगर में बेसमेंट सहित खड़ी हो गई पांच मंजिला इमारत

बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

जरवलरोड बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। बहराइच...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच: खुल गया संजय सेतु, जानिए किन वाहनों को मिली अनुमति और किसे 16 जून तक करना होगा इंतजार

बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू, सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

बागपत। बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा...
उत्तर प्रदेश 
बागपत: पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू,  सुरक्षा व्यवस्थाओं का एसपी ने किया निरीक्षण

STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश एसटीएफ को रविवार देर रात बड़ी सफलता मिली, जब प्रयागराज एसटीएफ यूनिट ने अयोध्या के महाराजगंज थाना...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
STF के एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात कॉन्ट्रैक्ट किलर भानु प्रताप सिंह, 40 से अधिक मामलों में था वांछित