राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट, कई जिलों में राहत तो कहीं हीटवेव का असर

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। राजस्थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर कई जिलों में आंधी और बारिश से लोगों को भीषण गर्मी एवं उमस से राहत मिली है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कई क्षेत्रों में तेज गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को 12 जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

इसके अलावा 8 जून को 7 जिलों में बारिश तथा 2 जिलों में हीटवेव की चेतावनी दी गई है। शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिलीं।

बीकानेर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई और कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि भी हुई। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में तेज हवा के कारण एक वेयरहाउस की टिन शेड उड़कर करीब आधा किलोमीटर दूर खेत में जा गिरी। टोंक जिले में शाम के समय तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक और सवाई माधोपुर सहित कई जिलों में शनिवार को मौसम ने करवट ली। कई स्थानों पर तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। राज्य में शनिवार को सर्वाधिक वर्षा टोंक जिले के निवाई क्षेत्र में हुई, जहां 65 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई।

इसके अलावा अलवर में 22 मिलीमीटर तथा बीकानेर में 14.6 मिलीमीटर वर्षा मापी गई। बारिश के बाद इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आ गई और लोगों को राहत मिली।

दूसरी ओर बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर सहित पश्चिमी राजस्थान के जिलों में गर्मी का प्रकोप जारी रहा। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो मासूम समेत तीन की मौत ये खबर भी पढ़े : तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो मासूम समेत तीन की मौत

मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में अगले दो दिनों तक तापमान बढ़ने और गर्मी का असर बने रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिनों तक राज्य में मौसम का यही मिश्रित स्वरूप बना रह सकता है।

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हीटवेव और तेज गर्मी का असर देखने को मिल सकता है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात ये खबर भी पढ़े : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से विप्र फाउंडेशन के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष की मुलाकात

जयपुर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में 90 करोड़ ‘आभा’ खातों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ये खबर भी पढ़े : जयपुर : आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में 90 करोड़ ‘आभा’ खातों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

देहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप: पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

गुरुग्राम। अशोक विहार क्षेत्र में रविवार तड़के हुए दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक व्यक्ति ने अपनी...
हरियाणा 
देहरे हत्याकांड से मचा हड़कंप: पति ने पत्नी और बेटे को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

हिसार अस्पताल लापरवाही मामला: मॉर्च्युरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा , परिजनों का हंगामा

हिसार। जिले के नागरिक अस्पताल में सामने आ रही अनियमितताओं के बीच स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां...
राज्य  हरियाणा 
हिसार अस्पताल लापरवाही मामला: मॉर्च्युरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा , परिजनों का हंगामा

पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस से घिरने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचीं अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

सिलीगुड़ी। राज्य की मंत्री अग्निमित्रा पाल एक दिवसीय पर रविवार को उत्तर बंगाल पहुंची है। बागडोगरा हवाईअड्डे पर पहुंचने के...
पश्चिम बंगाल 
उत्तर बंगाल दौरे पर पहुंचीं अग्निमित्रा पाल, बाढ़ और विकास कार्यों की करेंगी समीक्षा

कोलकाता: इंडी गठबंधन की बैठक पर अग्निमित्रा पाल का हमला, एकता पर उठाए सवाल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री अग्निमित्रा पाल ने आठ जून के प्रस्तावित इंडी गठबंधन की बैठक को लेकर तीखा...
पश्चिम बंगाल 
कोलकाता: इंडी गठबंधन की बैठक पर अग्निमित्रा पाल का हमला, एकता पर उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश

पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। पुलिस से घिरने के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पुलिस से घिरने पर प्रेमी युगल ने खुद को लगाई आग, युवती की मौत, युवक की हालत गंभीर

स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

उन्नाव। प्रदेश में स्लॉटर हाउसों के संचालन और मीट एक्सपोर्ट से जुड़े प्रमाणन कार्य को लेकर नया विवाद सामने आया...
उत्तर प्रदेश 
स्लॉटर हाउस प्रमाणन में आईडी-पासवर्ड आवंटन को लेकर घमासान, पशु चिकित्सा संघ ने निदेशक पर लगाए गंभीर आरोप

अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत कमरौली थाना क्षेत्र के एक गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: पांच वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ मामले में आरोपी दुकानदार गिरफ्तार, जांच जारी

यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर गर्म होने जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में फिर बढ़ेगी गर्मी की मार, अगले पांच दिन में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा, 9 जून से लू का अलर्ट