बारिश से मौसम हुआ सुहाना, आठ जून से पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

जयपुर। प्रदेश के कई जिलों में हुई तेज आंधी और बारिश ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। चार जून की शाम से पांच जून की सुबह तक भीलवाड़ा, बांसवाड़ा, बूंदी सहित कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, जबकि बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश और तेज हवाओं के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ गई है।

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है। हालांकि, 8 जून से पश्चिमी राजस्थान के जिलों में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ने और हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है।

प्री-मानसून गतिविधियों के चलते करौली, दौसा, डूंगरपुर, नागौर और जयपुर सहित कई शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया।

राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना ये खबर भी पढ़े : राजस्थान में मानसून धीमा, 7 अगस्त से फिर तेज बारिश की संभावना

इससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तपिश झेल रहे लोगों ने मौसम के बदलते मिजाज का आनंद लिया। राज्य में सबसे अधिक वर्षा भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा क्षेत्र में 75 मिलीमीटर (करीब 3 इंच) हुई।

इसके अलावा अजमेर में 45 मिमी बारिश हुई। बूंदी के नैनवां, भीलवाड़ा के कछोला तथा भरतपुर के बयाना में 34-34 मिमी वर्षा मापी गई। वहीं चित्तौड़गढ़ के भैंसरोड़गढ़ और भरतपुर के वैर में 31-31 मिमी बारिश हुई।

बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी, जबकि किसानों ने इसे खरीफ सीजन से पहले शुभ संकेत माना है। शुक्रवार दोपहर बाद बीकानेर संभाग के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली।

बीकानेर, चूरू और हनुमानगढ़ में घने बादल छाने के साथ तेज धूलभरी आंधी चली। कई स्थानों पर तेज बारिश हुई और ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर शहर में धूलभरी आंधी के कारण दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे आमजन और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

उदयपुर जिले में तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। पिछले दो दिनों से जारी आंधी और बारिश के कारण वहां भी मौसम सुहाना बना हुआ है। बारिश के बावजूद पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिलों में गर्मी का असर बना रहा।

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस जैसलमेर में मापा गया। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 41.5, बाड़मेर में 40.8, जोधपुर में 39.5, बीकानेर में 39.2, जालौर, चूरू और पाली में 38, हनुमानगढ़ में 37.5, पिलानी में 37.2 तथा उदयपुर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान मापा गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। जयपुर, अजमेर, कोटा, भरतपुर, उदयपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वहीं 8 जून से पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क होने लगेगा और तापमान में फिर बढ़ोतरी दर्ज होगी। जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना  

नालियों की सफाई पर जताई कड़ी नाराजगी लखनऊ। गुरुवार मंत्री सुरेश खन्ना ने जोन-3 एवं जोन-4 के चार वार्डों का...
उत्तर प्रदेश 
जोन तीन में गंदगी देख भड़के मंत्री, ठेकेदार पर पांच लाख का जुर्माना  

कौशल विकास एवं आईआईए के बीच एमओयू, बढ़ेंगे अवसर 

लखनऊ।  युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने तथा उन्हें रोजगार और अप्रेंटिसशिप के अवसर दिलाने के लिए...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
कौशल विकास एवं आईआईए के बीच एमओयू, बढ़ेंगे अवसर 

वेलनेस सिटी में किसानों को तोहफा : ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेंगे भूखण्ड

आकार लेने लगा 6.5 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर लखनऊ। एलडीए की वेलनेस सिटी योजना में लैंड पूलिंग के माध्यम से...
उत्तर प्रदेश 
वेलनेस सिटी में किसानों को तोहफा : ग्रीन कॉरिडोर के पास मिलेंगे भूखण्ड

प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान

संत कबीर नगर, जनपद संतकबीरनगर में आमजन की समस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
प्रत्येक फरियादी की शिकायत का होगा समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान

हथगाम ब्लॉक में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

फतेहपुर। गुरुवार को हर घर तिरंगा यात्रा हथगाम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनभावन शास्त्री एवं एडीओ पंचायत अनुपम शर्मा की अगुवाई...