बॉक्स ऑफिस पर ‘पेद्दी’ का जलवा बरकरार, वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों की रफ्तार धीमी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुंबई। सिनेमाघरों में इस सप्ताह रिलीज हुई फिल्मों के बॉक्स ऑफिस नतीजे सामने आने लगे हैं। जहां एक ओर रामचरण की तेलुगु फिल्म ‘पेद्दी’ शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है, वहीं वरुण धवन और बॉबी देओल की नई फिल्मों को दर्शकों का अपेक्षित समर्थन नहीं मिल रहा है।वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने शनिवार को 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जबकि पहले दिन इसकी कमाई 7.50 करोड़ रुपये रही थी। यानी दूसरे दिन फिल्म की कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की गई। दो दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 14.75 करोड़ रुपये पहुंच गया है।

फिल्म का निर्देशन डेविड धवन ने किया है। इसमें वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मौनी रॉय, मनीष पॉल, जॉनी लीवर और राजपाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।वहीं बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ भी बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिखाई दे रही है। फिल्म ने दूसरे दिन 95 लाख रुपये की कमाई की, जबकि पहले दिन इसका कलेक्शन 50 लाख रुपये था। हालांकि दूसरे दिन कमाई में कुछ बढ़ोतरी हुई, लेकिन फिल्म अब भी करोड़ों के बजाय लाखों में कारोबार कर रही है। दो दिनों में इसका कुल कलेक्शन 1.45 करोड़ रुपये रहा है।

बड़े पर्दे पर  किसे अपना किरदार निभाते देखना चाहती है:हेमा मालिनी ये खबर भी पढ़े : बड़े पर्दे पर  किसे अपना किरदार निभाते देखना चाहती है:हेमा मालिनी

अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सपना पब्बी और सान्या मल्होत्रा भी अहम भूमिकाओं में हैं।दूसरी ओर, साउथ सुपरस्टार रामचरण की फिल्म ‘पेद्दी’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने तीसरे दिन 28.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन 26.90 करोड़ रुपये रहा था। तीन दिनों में फिल्म का कुल कारोबार 125.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।‘पेद्दी’ ने रिलीज के पहले वीकेंड में ही 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह इस समय बॉक्स ऑफिस की सबसे सफल फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म को हिंदी सहित कई भाषाओं में रिलीज किया गया है, जिससे इसे देशभर के दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।

बॉक्स ऑफिस के शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ‘पेद्दी’ की कमाई और बढ़ सकती है, जबकि वरुण धवन और बॉबी देओल की फिल्मों को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने के लिए मजबूत वर्ड ऑफ माउथ की जरूरत होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

तेहरान : तेहरान में भारतीय दूतावास को जानकारी है कि मोज़ाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर 'दिशा' पर आज ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
जहाज पर 28 भारतीय क्रू मेंबर्स भी हैं सवार

भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

भारत बनाम पाकिस्तान: मस्कट में खेली जा रही FIH यूथ हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय पुरुष टीम की शानदार...
खेल 
भारतीय टीम ने हाई-वोल्टेज मुकाबले में पाकिस्तान को 7-3 से चटाई धूल

बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

आलू टमाटर की ये चटपटी सब्जी : बिना प्याज और लहसुन के भी आलू-टमाटर की सब्जी इतनी टेस्टी बन सकती...
खाना पकाना 
बिना प्याज लहसुन के बनाएं आलू टमाटर की सब्जी

 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

नई दिल्ली :विदेश मंत्रालय (MEA) ने शुक्रवार को जारी किए अपने बयान में कहा कि भारत किसी भी तरह से...
राष्ट्रीय 
 चिनाब में आई बाढ़ के लिए भारत जिम्मेदार नहीं, पाकिस्तान खुद सोचे

एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

  एनटीए के खिलाफ  :नीट पेपर लीक से नाराज छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के अधिकारियों सरकार...
शिक्षा-रोजगार 
एनटीए के 47 अधिकारी टर्मिनेट,बदलाव की शुरुआत 

उत्तर प्रदेश

टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

ललितपुर। नगर पालिका परिषद ललितपुर के वार्ड संख्या-8 जुगपुरा स्थित मां अहिल्याबाई बालिका इंटर कॉलेज के पीछे प्रस्तावित सड़क...
उत्तर प्रदेश 
टेंडर के बाद भी नहीं बनी सड़क-नाली, ठेकेदार की लापरवाही से जुगपुरा के लोग परेशान

सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

सुल्तानपुर। विकास खंड करौंदीकला के मेवपुर बरचौली स्थित बाबूराम उजागिर सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को चार दिवसीय हैंडबॉल...
उत्तर प्रदेश 
सुल्तानपुर को मिलेगा 7 करोड़ का आधुनिक स्टेडियम, राज्य मंत्री ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में की घोषणा

पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

लखनऊ।पुलिस और आमजन के बीच भरोसा मजबूत करने तथा पीड़ितों को त्वरित एवं संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पीड़ितों और बच्चों के प्रति संवेदनशील व्यवहार पर लखनऊ पुलिस का विशेष प्रशिक्षण, 81 पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा

सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़

डुग्गी (मुनादी) एवं लाउड हेलर के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र पुलिस का बड़ा प्रहार, ड्रग तस्कर की 15.72 लाख की अवैध संपत्ति फ्रीज़