बड़े पर्दे पर  किसे अपना किरदार निभाते देखना चाहती है:हेमा मालिनी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 दीपिका पादुकोण: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी को हिंदी सिनेमा में 6 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। अपने 60 सालों के लंबे करियर में हिंदी के साथ-साथ कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी अपने अभिनय का जादू चलाया। हेमा मालिनी को हिंदी सिनेमा की 'ड्रीम गर्ल' भी कहा जाता है और एक समय था जब हर बड़ा एक्टर-डायरेक्टर उनके साथ काम करना चाहता था। आज भी हेमा मालिनी की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। हाल ही में हेमा मालिनी ने मुंबई में आयोजित 'ड्रीम गर्ल्स डायमंड जुबली' कार्यक्रम में फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने उस अभिनेत्री का नाम भी बताया, जिसे वह बड़े पर्दे पर अपनी भूमिका निभाते देखना चाहती हैं।
दीपिका पादुकोण को अपनी बायोपिक में देखना चाहती हैं हेमा मालिनी
कार्यक्रम के दौरान जब हेमा मालिनी से पूछा गया कि अगर उनकी बायोपिक बनती है तो क्या वह अपनी बायोपिक में दीपिका को अपने रोल में देखना पसंद करेंगी? तो जवाब में उन्होंने साफ कर दिया कि अगर उन पर बायोपिक बनती है तो वह इसमें दीपिका पादुकोण को देखना चाहेंगी। हेमा मालिनी ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'अगर वह चाहें, तो वह यह कर सकती हैं। कोई भी यह कर सकता है।' इसके बाद उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा- 'दीपिका एक खूबसूरत और टैलेंटेड लड़की हैं।'

हेमा मालिनी की बायोग्राफी दीपिका ने की थी लॉन्च
बता दें, हेमा मालिनी और दीपिका पादुकोण के बीच हमेशा से अच्छे संबंध हैं। 2017 में जब हेमा मालिनी की राम कमल मुखर्जी द्वारा लिखित बायोग्राफी 'हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' लॉन्च की गई, तब भी इसके लिए दीपिका पादुकोण को ही चुना गया था। यही नहीं, ये भी माना जाता है कि दीपिका ने शाहरुख खान स्टारर 'ओम शांति ओम' में जो दो रोल निभाए थे, उनमें से एक हेमा मालिनी से ही प्रेरित था। उनके किरदार शांतिप्रिया को भी 'ड्रीम गर्ल' कहा गया था, ये टाइटल 70-80 के दशक में हेमा मालिनी से जुड़ा था और आज भी ड्रीम गर्ल का जिक्र होते ही लोगों की नजरों में हेमा मालिनी का ही चेहरा आता है।

गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की ये खबर भी पढ़े : गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की


हेमा मालिनी की डायमेंड जुबली
हाल ही में हेमा मालिनी ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया। उन्होंने इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'कितना यादगार और शानदार ढंग से आयोजित इवेंट। फिल्म इंडस्ट्री में मेरे सालों का जश्न (डायमंड जुबली) इतनी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। यह सचमुच अविश्वसनीय था। ऑडिटोरियम में मोजूद लोग मेरी फिल्मों और म्यूजिक में पूरी तरह खोए हुए लग रहे थे और सबसे खास बात कि वो आखिरी तक रुके रहे।'

हेमा मालिनी का करियर
बॉलीवुड की 'ड्रीम गर्ल' के नाम से मशहूर हेमा मालिनी का फिल्मी दुनिया में सफर काफी शानदार रहा है। एक मंझी हुई अभिनेत्री होने के साथ-साथ हेमा मालिनी एक पॉलिटिशियन, क्लासिकल डांसर और फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 के दशक के आखिर में की थी और 1970 और 1980 के दशक में हिंदी सिनेमा पर उनका दबदबा देखने को मिला।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

  होर्मुज : यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरानी क्रूज़ मिसाइलों ने उनके जहाज़ों को निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

दिल्ली  : दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे महीने भी ग्राहकों पर 8 प्रतिशत तक...
कारोबार 
दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

दही ब्रेड रोल्स : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो पूरे दिन की...
खाना पकाना 
मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

कपास की खेती: कपास उत्पादकता मिशन के तहत आधुनिक तकनीक से कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर...
खेती-बाड़ी 
 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

दही : दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर...
लाइफस्टाइल 
दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय