गुरुग्राम की इस महिला ने 11 महीने में घटाया 32 किलो वजन

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गुरुग्राम :वजन कम करना आज के समय में लोगों के लिए काफी चैंलेंजिंग हो चुका है। लेकिन लाइफस्टाइल में बदलाव कर और सही खान-पान की मदद से आप आसानी से वजन घटा सकते हैं।  इंस्टाग्राम पर हाल ही में वायरल हुए एक रील में गुरुग्राम की रहने वाली एक महिला ने अपनी वेट लॉस जर्नी शेयर की है। गुरुग्राम की रहने वाली दीप्ति हरषाना का वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन आज उन लाखों लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बन चुका है, जो बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं। दीप्ति ने किसी महंगे डायटीशियन या फैंसी डाइट प्लान के बिना, सिर्फ अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर यह मुकाम हासिल किया जो नामुमकिन सा लगता है। उन्होंने 11 महीनों में अपना वजन 92 किलोग्राम से घटाकर 60 किलोग्राम कर लिया। 32 किलो वजन कम करने के इस शानदार सफर की सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इसके लिए कोई फास्टिंग नहीं की, बल्कि अपनी रोजाना की डाइट से इन 5 चीजों को दूर कर दिया। 

1. मीठे पेय पदार्थों से दूरी

फीफा  नॉकआउट मुकाबले से पहले विवादों में घिरे केप वर्डे के कप्तान ये खबर भी पढ़े : फीफा  नॉकआउट मुकाबले से पहले विवादों में घिरे केप वर्डे के कप्तान

वजन घटाने के सफर में दीप्ति का पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम था मीठी ड्रिंक्स को अपनी डाइट से हटाना। पैकेट वाले जूस, कोल्ड ड्रिंक्स और चीनी से भरपूर चाय-कॉफी शरीर में कैलोरी की मात्रा को बहुत तेजी से बढ़ाते हैं। इससे न केवल चर्बी जमा होती है, बल्कि वॉटर रिटेंशन के कारण चेहरे और शरीर पर सूजन भी दिखने लगती है। दीप्ति ने इनकी जगह नारियल पानी, नींबू पानी और ग्रीन टी जैसी चीजों का सेवन किया। 

2. सफेद ब्रेड से दूरी
सफेद ब्रेड भले ही नाश्ते का एक अहम हिस्सा हो, लेकिन इसके सेवन से वजन बढ़ता है। इसमें मौजूद रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में ब्लड शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देते हैं, जिससे इंसुलिन का लेवल बिगड़ता है और फैट जमा होने लगता है। दीप्ति ने इसे छोड़कर मल्टीग्रेन ब्रेड, होल वीट ब्रेड, सॉरडफ और ओट्स को अपने नाश्ते का हिस्सा बनाया।

3. पैकेटबंद स्नैक्स पर पाबंदी
चिप्स, कुकीज और नमकीन जैसे पैकेटबंद स्नैक्स स्वाद में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन ये सेहत के दुश्मन हैं। इनमें सोडियम और कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, जो ब्लोटिंग का कारण बनती है और बार-बार भूख लगाती है। दीप्ति ने इन अनहेल्दी स्नैक्स को हटाकर भुने हुए चने, मखाने और मिक्स नट्स खाना शुरू किया, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता था। 

4. तले-भुने और फास्ट फूड से रहें दूर
बाहर का जंक फूड और तला-भुना खाना ट्रांस फैट से भरपूर होता है, जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को सुस्त और थका हुआ बना देता है। दीप्ति ने बाहर के खाने को पूरी तरह बंद करके घर पर ही बने हेल्दी रैप्स, ग्रिल्ड पनीर, चिकन टिक्का और घर के बने भोजन को प्राथमिकता दी। इससे उन्हें कैलोरी कंट्रोल करने में मदद मिली।

5. देर रात की स्नैकिंग 
रात को टीवी देखते समय या देर तक जागते हुए कुछ न कुछ खाने की आदत वजन बढ़ने का एक बड़ा कारण है। दीप्ति के अनुसार, इस समय हम बिना भूख के सिर्फ आदत के चलते बहुत ज्यादा कैलोरी खा लेते हैं। उन्होंने इस आदत को सुधारा और रात में भूख या क्रेविंग होने पर बिना चीनी वाली हर्बल टी पीना शुरू किया।

कोई फैंसी डाइट नहीं, सिर्फ घर का खाना
दीप्ति की इस जर्नी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि उन्होंने साबित कर दिया कि फिटनेस के लिए महंगे सप्लीमेंट्स या डाइट चार्ट की जरूरत नहीं होती। उनका पूरा ट्रांसफॉर्मेशन पूरी तरह से घर के बने सादे खाने और रोजाना 45 मिनट के वर्कआउट पर टिका था।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

  होर्मुज : यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि ईरानी क्रूज़ मिसाइलों ने उनके जहाज़ों को निशाना
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने होर्मुज में दो टैंकरों पर किया मिसाइल से हमला 1 भारतीय की मौत

दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

दिल्ली  : दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को दूसरे महीने भी ग्राहकों पर 8 प्रतिशत तक...
कारोबार 
दिल्ली में महंगी हो सकती है बिजली

मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

दही ब्रेड रोल्स : शाम की चाय के साथ अगर कुछ गरमा-गरम और क्रिस्पी मिल जाए, तो पूरे दिन की...
खाना पकाना 
मन कुछ चटपटा खाने का करता दही ब्रेड रोल्स परफेक्ट ऑप्शन 

 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

कपास की खेती: कपास उत्पादकता मिशन के तहत आधुनिक तकनीक से कपास की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर...
खेती-बाड़ी 
 कपास की खेती किसानों को प्रति हेक्टेयर 14 हजार रुपये आर्थिक सहायता

दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

दही : दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर...
लाइफस्टाइल 
दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह

उत्तर प्रदेश

साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

फिरोजाबाद पुलिस ने 11 साइबर अपराधियों को पकड़ा। करीब 1 करोड़ 50 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
साइबर फ्रॉड करने वाले 11 अन्तर्राज्यीय ठग गिरफ्तार, 1 करोड़, 50 लाख के साइबर फ्रॉड का खुलासा

लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली हैं। सूचना के बाद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
लखनऊ के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी

हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

लखनऊ। केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के बाद आयोजित...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
हवा में उड़ने वाली बस लाने वाला हूँ : नितिन गड़करी

मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में उत्तर व दक्षिण जिलों में विकास की नई बयार बहेगी।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री याेगी का ऐलान, हर शहर में बनेगा बाईपास और फोरलेन से जुड़ेंगे सभी जिला मुख्यालय