मानसून में मूंग दाल का सूप पीने से क्या क्या फायदे होते हैं?
मूंग दाल का सूप: बरसात के मौसम में हमारी पाचन क्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है। मूंग दाल बहुत हल्की होती है और इसका सूप पेट को फायदे पहुंचाता है। इससे गैस, अपच या ब्लोटिंग जैसी समस्याएं नहीं होतीं।
मूंग दाल में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ विटामिन C और आयरन की अच्छी मात्रा होती है। जब आप इसमें अदरक, लहसुन, काली मिर्च और हल्दी मिलाकर सूप बनाते हैं, तो यह मानसून के इन्फेक्शन और फ्लू से लड़ने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।
मानसून में उमस के कारण शरीर से काफी पसीना निकलता है, जिससे पानी और जरूरी लवणों की कमी हो सकती है। यह गर्म सूप शरीर में लिक्विड बैलेंस को बनाए रखने में मदद करता है।
बरसात के दिनों में सुस्ती और कमजोरी महसूस होना आम बात है। मूंग दाल में मौजूद हाई प्रोटीन और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को बिना भारीपन दिए तुरंत एनर्जी देते हैं।
मूंग दाल के सूप में फाइबर की मात्रा अधिक और कैलोरी बहुत कम होती है। इसे पीने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे मानसून में पकौड़े या तली-भुनी चीजें खाने का मन कम करता है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
