दही किन लोगों को नहीं खाना चाहिए, डॉक्टर ने दी सलाह
दही : दही का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं गुणों से भरपूर दही कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। किन लोगों के लिए दही का सेवन हानिकारक हो सकता है?
अगर आपको एसिडिटी है तो आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर रात में तो भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। रात में पाचन तंत्र धीमा होता है, और दही में मौजूद भारी प्रोटीन व फैट एसिडिटी, गैस और पेट फूलने की समस्या बढ़ा सकते हैं।
कमजोर इम्यूनिटी: अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या आपको बहुत जल्द सर्दी खांसी होता है तब आपको दही का सेवन सोच समझकर करना चाहिए। दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार दही की ठंडी तासीर कफ बढ़ा सकती है, जिससे कंजेशन या गले की खराश की समस्या बढ़ सकती है
मौसमी एलर्जी: अगर आपको साइनसाइटिस यानी कि मौसमी एलर्जी है तो आपको दही का सेवन कम से कम या न के बराबर करना चाहिए। साइनसाइटिस होने पर दही का सेवन बलगम और सांस लेने की समस्या को बढ़ा सकता है।
ब्लोटिंग होने पर: अगर आपको ब्लोटिंग बहुत ज़्यादा होती है या फिर इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम है तो दही नहीं खाना चाहिए। आईबीएस (IBS) या लैक्टोज इनटॉलरेंस वाले लोगों में दही में मौजूद लैक्टोज ब्लोटिंग, गैस जैसे लक्षण बढ़ा सकती है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
