हरमनप्रीत कौर की टीम ने लॉर्ड्स में रच दिया इतिहास
हरमनप्रीत कौर :लॉर्ड्स में इंग्लैंड पर भारतीय महिला टीम की ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक यादगार मुकाबला नहीं रही, बल्कि कप्तान हरमनप्रीत कौर के करियर का भी सुनहरा अध्याय बन गई। इस जीत के साथ हरमनप्रीत ने भारतीय महिला टेस्ट क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो उनसे पहले कोई कप्तान हासिल नहीं कर सका था।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 270 रन से हराकर इतिहास रच दिया। क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले इस मैदान पर पहली बार महिला टेस्ट खेला गया और भारत ने इस ऐतिहासिक मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज मिताली राज का बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया।
ये खबर भी पढ़े : रेड कार्ड के बावजूद अमेरिका का दमदार प्रदर्शन, बोस्निया को हराकर बेल्जियम से भिड़ंत तयसबसे सफल भारतीय कप्तान हरमनप्रीत
इंग्लैंड के खिलाफ मिली जीत हरमनप्रीत कौर की टेस्ट कप्तान के रूप में चौथी जीत रही। उन्होंने केवल पांच टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए चार मुकाबले जीते हैं, जो किसी भी भारतीय महिला कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट जीत का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड मिताली राज के नाम था, जिन्होंने आठ टेस्ट में कप्तानी करते हुए तीन जीत दर्ज की थीं।
बल्ले से भी निभाई अहम भूमिका
हरमनप्रीत ने इस मुकाबले में कप्तानी के साथ-साथ बल्ले से भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। पहली पारी में उन्होंने 58 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारत ने 285 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 105 रन की बढ़त दिलाई और अंत में 270 रन से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत में यास्तिका भाटिया, स्मृति मंधाना और तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ का प्रदर्शन भी बेहद अहम रहा।
कपिल, धोनी और विराट की खास लिस्ट में शामिल
लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीतने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में अब हरमनप्रीत कौर का नाम भी जुड़ गया है। वह इस ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट जीतने वाली चौथी भारतीय कप्तान बनी हैं। उनसे पहले केवल कपिल देव (1986), महेंद्र सिंह धोनी (2014) और विराट कोहली (2021) ही भारतीय टीम को लॉर्ड्स में टेस्ट जीत दिला चुके थे। हरमनप्रीत कौर पहले ही भारतीय महिला T20I टीम की सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 84 T20I मुकाबले जीते हैं। तीनों फॉर्मेट में मिलाकर वह 118 जीत के साथ भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे सफल कप्तान हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।
