गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

बेबी डू डाई डू : हुमा कुरैशी अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर 'अल्फा' के साथ सिनेमाघरों में दस्तक दी है। खास बात ये है कि ये हुमा कुरैशी की पहली इंडिविजुअल फिल्म है और इस क्राइम-थ्रिलर में वह लीड रोल में हैं। इस बीच 'टॉक्सिक' निर्देशक गीतू मोहनदास ने भी 'बेबी डू डाई डू' पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में गीतू मोहनदास ने हुमा कुरैशी की फिल्म देखी और सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपने विचार साझा किए, जिसे पढ़ने के बाद हुमा कुरैशी भावुक हो गईं। बता दें कि गीतू मोहनदास और हुमा कुरैशी ने यश स्टारर 'टॉक्सिक' में साथ काम किया है, जो 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

गीतू मोहनदास को पसंद आई हुमा की फिल्म
गीतू मोहनदास ने हुमा कुरैशी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए 'बेबी डू डाई डू' को लेकर अपने विचार साझा किए। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा- "मैंने अभी-अभी 'बेबी डू डाई डू' देखी। ये कोई रिव्यू नहीं है, मैं बस ये बताना चाहती हूं कि मुझे उन लोगों की बनाई फिल्म देखकर कैसा लगा, जिन्हें मैं जानती हूं। एक बहन और भाई, जिन्होंने एक-दूसरे पर पूरा यकीन किया और एक पार्टनर, जिसने वो कर दिखाया, जो मुझे हमेशा से पता था कि वो कर सकता है। मैं किसी अजनबी को सफल होते नहीं देख रही थी बल्कि मैं तो उन लोगों को वैसा कुछ करते देख रही थी, जैसा मुझे पता था कि वो कर सकते हैं। मुझे उनकी सफलता देखकर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि मैं उनकी काबिलियत के बारे में जानती थी। मुझे पता था कि वे भविष्य में कुछ ऐसा कर सकते हैं। बहुत बढ़िया, मेरी एलिजाबेथ (टॉक्सिक में हुमा कुरैशी के किरदार का नाम)।'

रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी' ये खबर भी पढ़े : रितेश देशमुख की चर्चित पीरियड ड्रामा फिल्म ओटीटी पर आई 'राजा शिवाजी'

ये सिर्फ हुमा की फिल्म नहीं- गीतू मोहनदास
गीतू मोहनदास ने अपने पोस्ट में आगे लिखा- 'यह सिर्फ हुमा की फिल्म नहीं है। ये एक ऐसे परिवार का जॉइंट रिस्क था, जिन्हें एक-दूसरे पर पूरा भरोसा था। ये परिवार टिकट खरीदकर फिल्म देखने वाले दर्शकों के सामने आया। कमाल कर दिया साकिब और रचित, मैंने उन्हें पहले भी साथ काम करते देखा है और मैं ये बात साफ-साफ कहना चाहूंगी कि उनके जैसा टैलेंट आसानी से नहीं मिलता। यह आपके शानदार भविष्य की बस शुरुआत है। फिल्म की पूरी टीम को इस जबरदस्त सफलता के लिए बधाई। बधाई हो हुमा कुरैशी, साकिब सलीम और रचित सिंह।'

हुमा कुरैशी हुईं इमोशनल
गीतू मोहनदास का पोस्ट पढ़कर हुमा भी इमोशनल हो गईं। उन्होंने कमेंट्स में जवाब दिया, 'इसे पढ़कर मैं रो रही हूं, धन्यवाद गीतू।' बता दें, यश स्टारर 'टॉक्सिक' में हुमा कुरैशी भी लीड रोल में हैं। फिल्म की निर्देशक गीतू मोहनदास ने दिसंबर में फिल्म से हुमा का फर्स्ट लुक साझा करते हुए लिखा- 'पेश है 'टॉक्सिक' में एलिजाबेथ के तौर पर हुमा कुरैशी। टॉक्सिकः ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स।' टॉक्सिक के फर्स्ट लुक में हुमा काले रंग के गाउन में एक काली कार के सामने कब्रिस्तान में खड़ी नजर आ रही थीं। पहले ये फिल्म मार्च 2026 में रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' के साथ रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने रिलीज डेट बदल दी ऐर अब ये 26 अगस्त को रिलीज हो रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

दूल्हा हत्याकांड : धरने पर बैठी बहन सौम्या बिंद की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के चर्चित आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दूल्हा हत्याकांड : धरने पर बैठी बहन सौम्या बिंद की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

बेटी की हत्या कर दूसरों को फंसाने वाले पिता को उम्रकैद, सात साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर गांव के दो लोगों को झूठे मुकदमे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटी की हत्या कर दूसरों को फंसाने वाले पिता को उम्रकैद, सात साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

खीरे की खीते: जुलाई का महीना यानी मानसून की शुरुआत खेती-किसानी के लिए ढेर सारे मौके लेकर आती है. इस...
खेती-बाड़ी 
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा

माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

माइक्रोसॉफ्ट : दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान...
कारोबार 
माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

बेबी डू डाई डू : हुमा कुरैशी अब अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसने आलिया...
मनोरंजन 
गीतू मोहनदास ने हुमा की 'बेबी डू डाई डू' की तारीफ की

उत्तर प्रदेश

दूल्हा हत्याकांड : धरने पर बैठी बहन सौम्या बिंद की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में खेतासराय थाना क्षेत्र के चर्चित आजाद बिंद हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
दूल्हा हत्याकांड : धरने पर बैठी बहन सौम्या बिंद की तबीयत बिगड़ी, जिला अस्पताल में भर्ती

बेटी की हत्या कर दूसरों को फंसाने वाले पिता को उम्रकैद, सात साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर गांव के दो लोगों को झूठे मुकदमे में...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बेटी की हत्या कर दूसरों को फंसाने वाले पिता को उम्रकैद, सात साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

करनैलगंज(गोंडा)। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे के विरुद्ध दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग...
उत्तर प्रदेश 
तहसील में सपाइयों का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस

अलावल देवरिया (गोंडा) । जिला प्रशासन में फेरबदल के तहत गोंडा मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर नई...
उत्तर प्रदेश 
एमडब्ल्यू खां के तबादले के बाद डॉ. आफताब आलम बने मेडिकल कॉलेज के नए सीएमएस