बेटी की हत्या कर दूसरों को फंसाने वाले पिता को उम्रकैद, सात साल बाद अदालत ने सुनाया फैसला

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बेटी की हत्या कर गांव के दो लोगों को झूठे मुकदमे में फंसाने वाले पिता को अदालत ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब सात साल तक चली सुनवाई के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव सिंह ने आरोपी पिता को दाेषी करार देते हुए उम्रकैद के साथ 17 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।

मामला कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम बिजवाहा का है। गांव निवासी लाखन सिंह ने 9 जून 2019 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री संगीता 8 जून की शाम करीब चार बजे खेलने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह गांव के ही मातादीन के खेत में झाड़ियों के बीच बालिका का शव बरामद हुआ।

मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा ये खबर भी पढ़े : मुरादाबाद में हरित पहल, पौधारोपण अभियान से कॉलोनी को बनाया जा रहा हरा-भरा

लाखन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में गांव के मोतीलाल और जाहर सिंह उर्फ बललवान पर पुरानी रंजिश के चलते बेटी की गला दबाकर हत्या करने और शव छिपाने का आरोप लगाया था। इस आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान मामले ने उस समय नया मोड़ ले लिया, जब गांव के ही आल्हा सिंह ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन उसने लाखन सिंह को अपनी बेटी संगीता के साथ चबूतरे पर मारपीट करते देखा था। उसने लाखन को बच्ची को न पीटने की सलाह दी थी, जिसके बाद वह बेटी को लेकर घर के अंदर चला गया था। इस महत्वपूर्ण बयान के बाद पुलिस ने लाखन सिंह से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि गुस्से में उसने अपनी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में खुद पर शक न जाए, इसलिए गांव के दो लोगों को फंसाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ झूठी नामजद तहरीर देकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। 

आरोपी की निशानदेही और स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवेचना पूरी होने के बाद 29 अगस्त 2019 को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। इसके बाद मामले की नियमित सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्य अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए। सभी तथ्यों और साक्ष्यों का परीक्षण करने के बाद अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव सिंह ने सोमवार को आरोपी पिता लाखन सिंह को अपनी ही मासूम बेटी की हत्या का दोषी करार दिया। अदालत ने दोषसिद्धि के बाद आरोपी को आजीवन कारावास तथा 17 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। इस फैसले के साथ करीब सात साल पुराने बहुचर्चित हत्याकांड का न्यायिक पटाक्षेप हो गया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

इंडोनेशिया में रामायण के वेयांग कुलित मंचन से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता (इंडोनेशिया)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में रामायण के वेयांग कुलित मंचन से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

- गोपाल नगरकोटे का नाम विशिष्ट आमंत्रित सदस्य सूची से हटाया गया
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं, राम का मतलब राष्ट्र है : योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज। प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं। राम का मतलब राष्ट्र है। उत्तर से दक्षिण तक एकता के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं, राम का मतलब राष्ट्र है : योगी आदित्यनाथ

यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा

लखनऊ। मानव तस्करी के अन्तराष्ट्रीय सिंडिकेट के 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए विचारण न्यायालय...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी : 13 बांग्लादेशी, दो रोहिग्या समेत 15 दोषी करार, 5-5 साल की सजा

उत्तर प्रदेश