प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं, राम का मतलब राष्ट्र है : योगी आदित्यनाथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

प्रयागराज। प्रभु राम भारत की आत्मा के मूलस्त्रोत हैं। राम का मतलब राष्ट्र है। उत्तर से दक्षिण तक एकता के सूत्र में बांधने वाला कोई नाम है, तो वह राम का नाम है। उक्त बात सोमवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सोमवार को कालीघाट स्थित नव विकसित प्रेरणा स्थल का लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही।

उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय एकता और महापुरुषों के आदर्शों का सम्मान करते हुए ही विकसित भारत का निर्माण संभव है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का पूरा जीवन राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा। उन्होंने एक देश में दो प्रधान, दो विधान और दो निशान के विरोध में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी ने सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक शुचिता और सुशासन का आदर्श प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंघल ने राम जन्मभूमि आंदोलन के माध्यम से देश में सांस्कृतिक चेतना का व्यापक जागरण किया और अपना पूरा जीवन राष्ट्र व सनातन परंपरा के लिए समर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में " विकास भी और विरासत भी" के मंत्र पर कार्य किया जा रहा है। प्रयागराज में प्रेरणा स्थल का निर्माण इसी सोच का परिणाम है, जिससे नई पीढ़ी महापुरुषों के जीवन, विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से प्रेरणा ले सकेगी।

उप्र का जलालाबाद अब परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला ये खबर भी पढ़े : उप्र का जलालाबाद अब परशुरामपुरी के नाम से जाना जाएगा, योगी कैबिनेट में हुआ फैसला

मुख्यमंत्री ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल की प्रतिमाओं का बटन दबाकर अनावरण किया। उन्होंने तीनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूहों तथा बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने छह दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल वितरित की।

07july12345

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने तीन बच्चों का अन्नप्राशन कराया तथा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी कर उन्हें आशीर्वाद दिया। बेसिक शिक्षा विभाग के स्टॉल पर पांच बच्चों को स्कूल बैग, पुस्तकें, स्टेशनरी किट और चॉकलेट वितरित की। उन्होंने नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्थापित साइंस लैब और क्यूरियोसिटी कॉर्नर का भी अवलोकन कर बच्चों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री ने यमुना नदी में आयोजित एकता नौका रेस प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र, डेमो चेक, सफाई किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबी तथा पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सहायता राशि के डेमो चेक वितरित किए। राज्य स्तरीय कैनो स्प्रिंट चैम्पियनशिप के स्वर्ण पदक विजेताओं को सम्मानित किया और पीएम सूर्य घर योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी', सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।लोकार्पण एवं अनावरण समारोह के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेटे हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन भी किया।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो का सफर समाप्त

डलास स्टेडियम, आर्लिंग्टन। स्पेन ने सोमवार को रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल को 1-0 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के...
खेल 
स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, रोनाल्डो का सफर समाप्त

इंडोनेशिया में रामायण के वेयांग कुलित मंचन से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता (इंडोनेशिया)। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के प्रथम चरण में इंडोनेशिया पहुंचे हैं। इंडोनेशिया...
अंतर्राष्ट्रीय 
इंडोनेशिया में रामायण के वेयांग कुलित मंचन से प्रभावित हुए प्रधानमंत्री मोदी

उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक...
उत्तर प्रदेश 
मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के आज प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद प्रतापगढ़ आगमन के दृष्टिगत ड्रोन कैमरों से सुरक्षा व्यवस्था की सतत निगरानी

फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के परसदेवपुर गांव में सोमवार सुबह पुलिस को डायल 112...
उत्तर प्रदेश 
फतेहपुर: पत्नी पर पति को बंधक बनाकर पीटने और करंट लगाने का आरोप, मामला दर्ज

चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन

- गोपाल नगरकोटे का नाम विशिष्ट आमंत्रित सदस्य सूची से हटाया गया
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चम्पत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर, ट्रस्ट के कार्यकारी महासचिव बने कृष्ण मोहन