मुजफ्फरनगर: मानसिक रूप से बीमार युवक को 8 महीने तक बंधक बनाकर मजदूरी कराने का आरोप
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार शर्मा नाम का एक मानसिक रूप से बीमार युवक 8 महीने पूर्व घर से लापता हो गया था. परिजनों ने उसकी तलाश की और जब वह नहीं मिला तो शिकायत दर्ज कराई.
इसी बीच 8 महीने बाद रविवार को अचानक प्रदीप के परिवार को पुलिस से सूचना मिली कि वह बेहोशी की हालत में रेलवे स्टेशन पर पड़ा हुआ है. जिसके शरीर पर चोट के कई गंभीर निशान भी हैं. जिसके चलते परिजनों ने पुलिस की मदद से प्रदीप को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
वहीं परिवार का आरोप है कि होश में आने के बाद प्रदीप ने उन्हें बताया कि मंसूरपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी किसान प्रमोद उर्फ जयपाल उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया था.
जहां उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा जाता था और खेत में काम भी कराया जाता था. आरोप है कि इस दौरान प्रदीप के साथ मारपीट भी की जाती थी. जिसके चलते उसके शरीर पर चोट के कई निशान भी मौजूद हैं.
इस मामले को लेकर पीड़ित प्रदीप के भाई का कहना है कि उसके भाई के साथ अत्याचार किया गया है. इसलिए आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि पीड़ित युवक प्रदीप रेलवे स्टेशन पर किसान के चुंगल से छुटकारा पाकर कैसे पहुंचा था? आपको बता दे कि इस मामले में पुलिस ने भी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
पीड़ित के भाई गौरव शर्मा का कहना है कि मेरा भाई रेलवे स्टेशन पर पड़ा मिला. उसकी पूरी एक बैक साइड की हड्डी टूटी पड़ी है. कमर पर भारी काफी घाव के निशान हैं. हमने उससे पूछा कि तुम कहां थे, इस पर उसने बताया कि ग्राम दौलतपुर पड़ता है.
मंसूरपुर के पास वहां पर कोई प्रमोद जयपाल के नाम से व्यक्ति है. वह काम के बहाने लेकर चला गया. बाद में बंदी बना लिया और मारपीट करने लगा. लगातार खेतों में काम करवाता था.
एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा की माने तो थाना सिविल लाइन पुलिस को एक महिला सुधाशर्मा निवासी इंद्रपुरी ने एक सूचना दी. जिसमें कहा गया कि उनका पुत्र 7, 8 महीने से लापता था.
शिकायत के बाद उसकी तलाश की गई थी, लेकिन नहीं मिला. वहीं अब वह रेलवे स्टेशन पर मिला है. उसे कुछ चोटें लगी हैं. उसे बंधक बनाकर काम कराए जाने और पीटने का मामला सामने आया है. जांच की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई जारी है.
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।
