बस्ती की आभा सिंह करेंगी किचन से कामयाबी तक होम शेफ्स यूपी के प्रतिभागियों का नेतृत्व

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - देश के होम शेफ्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम ’’किचन से कामयाबी तक’’ एक महत्वपूर्ण पहल बनकर उभरा है। इस मंच के माध्यम से देशभर के प्रतिभागियों को अपने पाक-कौशल को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। इस अभियान में ’’बस्ती जनपद की आभा सिंह’’ को ’’उत्तर प्रदेश के प्रतिभागियों का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी’’ सौंपी गई है।
ज्ञात रहे कि आभा सिंह इससे पूर्व भी एक प्रतिष्ठित कुकिंग ऐप पर ’’ऑल इंडिया स्तर के होम शेफ्स को मार्गदर्शन प्रदान कर चुकी हैं’’ और उनके अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। आभा सिंह के साथ ’’लखनऊ की ऋचा जसवानी’’ उत्तर प्रदेश की ’’को-ऑर्डिनेटर’’ के रूप में कार्य करेंगी।
आभा सिंह ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य घरों में छिपी पाक-कला की प्रतिभाओं को पहचान दिलाना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता और सफलता की दिशा में आगे बढ़ाना है। आयोजकों को विश्वास है कि उत्तर प्रदेश की टीम आभा सिंह के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी और बस्ती जनपद का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेगी।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण 

   बदायूं। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक आबिद रजा ने कन्या इंटर...
उत्तर प्रदेश 
पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कन्या इंटर कॉलेज में किया पौधरोपण 

युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी.गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को राज्य स्तरीय संचालन समिति की बैठक आयोजित की...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं इंटर्नशिप से रोजगार के अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्य सचिव

20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम...
उत्तर प्रदेश 
20 जुलाई तक कार्डधारकों को होगा खाद्यान्न का वितरण

समस्त परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को हुआ फलों का वितरण

बदायूं। पीएम पोषण योजना के अंतर्गत शासन द्वारा परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रत्येक सोमवार...