रोहनिया में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार,सवार महिला की मौत

— भतीजे के साथ इलाज कराने वाराणसी जा रही थी, चालक ट्रक लेकर फरार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय-कनेरी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में बाइक चला रहा उसका भतीजा बाल-बाल बच गया, जबकि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतका की पहचान भदोही जनपद के औराई थाना क्षेत्र स्थित उगापुर गांव निवासी गुलप्शा बेगम (32) पत्नी नवाजशरीफ के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश ये खबर भी पढ़े : मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

जानकारी के अनुसार, गुलप्शा बेगम बीमारी के उपचार के लिए सोमवार सुबह अपने भतीजे खुर्शीद आलम के साथ बाइक से वाराणसी के लोहता स्थित एक चिकित्सक के यहां जा रही थीं। जैसे ही उनकी बाइक मोहनसराय-कनेरी गांव के गेट के सामने हाईवे पर पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर के दौरान बाइक का हैंडल ट्रक के किनारे में फंस गया, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक चला रहा खुर्शीद आलम छिटककर दूर जा गिरा और सुरक्षित बच गया, जबकि गुलप्शा बेगम सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रोहनिया थाना प्रभारी के अनुसार,फरार ट्रक चालक और वाहन की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सोमवार को एनएसयूआई चुनावों की बहाली की घोषणा की। राज्यवार सदस्यता अभियान से इसकी शुरुआत होगी...
राष्ट्रीय 
कांग्रेस का बड़ा ऐलान: एनएसयूआई में चुनाव बहाल, बनेगा एजुकेशन चार्टर

छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

जांजगीर-चांपा। जिले में मानसून के मद्देनजर प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने...
छत्तीसगढ़ 
छत्तीसगढ़: मानसून तैयारी, बिजली, एचपीवी टीकाकरण और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने

महिंद्रा अपनी नई एसयूवी महिंद्रा विज़न S को बाजार में उतारने की तैयारियों में जुटी हुई है। लॉन्च से पहले...
टेक-मित्र 
महिंद्रा विज़न S की टेस्टिंग फिर आई नजर, लॉन्च से पहले इंटीरियर का लुक आया सामने

निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ...
उत्तर प्रदेश 
निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया

संत कबीर नगर, आज दिनांक 07.06.2026 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* द्वारा तहसील मेंहदावल परिसर में राजस्व एवं...

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन

संत कबीर नगर, पुलिसकर्मियों को शारीरिक रूप से स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान बनाए रखने के उद्देश्य से आज एक महत्वपूर्ण...
उत्तर प्रदेश 
पुलिस महानिरीक्षक द्वारा नवनिर्मित 'जिम' का फीता काटकर किया गया भव्य उद्घाटन