भीषण सड़क हादसा: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के बड़ागांव थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस ने मृतकों की पहचान बड़ागांव थाना क्षेत्र के शेरवानीपुर निवासी सतीश (24) और पतेर गांव निवासी मूलचंद (24) के रूप में की है। दोनों आपस में गहरे मित्र थे।

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवक रविवार को मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने के लिए घर से निकले थे। गजापुर गांव के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज ये खबर भी पढ़े : सास, ससुर और पति समेत 08 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है तथा हादसे के कारणों की जांच जारी है। 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

 होटल मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हिरासत में लिए 79 लोग

देहरादून : अपराध और अव्यवस्था पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत होटल, ढाबों और सार्वजनिक...
उत्तराखंड 
 होटल मालिक गिरफ्तार, पुलिस ने हिरासत में लिए 79 लोग

Microsoft ने बड़े ग्राहकों के लिए बनाया नया AI बिजनेस यूनिट, 6,000 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे काम

नई दिल्ली: टेक कंपनी Microsoft ने बड़े कारोबारों के लिए एक नया AI बिजनेस यूनिट लॉन्च किया है। इसका नाम...
कारोबार 
 Microsoft ने बड़े ग्राहकों के लिए बनाया नया AI बिजनेस यूनिट, 6,000 से ज्यादा कर्मचारी करेंगे काम

'अल्फा' ने दो दिन में दुनियाभर में कमाए ₹37 करोड़ से ज्यादा, समय रैना ने पूरी थिएटर बुक कर दिखाया सपोर्ट

आलिया भट्ट और शरवरी की स्पाई एक्शन फिल्म ने दूसरे दिन कमाई में दिखाई बढ़त, सोशल मीडिया पर मिल रही...
मनोरंजन 
'अल्फा' ने दो दिन में दुनियाभर में कमाए ₹37 करोड़ से ज्यादा, समय रैना ने पूरी थिएटर बुक कर दिखाया सपोर्ट

सीएम धामी ने मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम

  टनकपुर: कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को आज सीएम धामी ने टनकपुर से रवाना किया। इस दौरान पूराकैलाश...
उत्तराखंड 
सीएम धामी ने मानसरोवर यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सीएम

केतन अग्रवाल हत्याकांड के बीच परिवार को दूसरा बड़ा झटका, दादा देविचंद अग्रवाल का निधन

रियल एस्टेट कारोबारी और सक्सेस ग्रुप के संस्थापक देविचंद अग्रवाल ने 71 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पोते...
महाराष्ट्र 
केतन अग्रवाल हत्याकांड के बीच परिवार को दूसरा बड़ा झटका, दादा देविचंद अग्रवाल का निधन

उत्तर प्रदेश

मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण

प्रयागराज।भारतीय एकता, राष्ट्रनिर्माण और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने की दिशा में प्रयागराज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण

नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के सेक्टर 62 के पास दिल्ली मेरठ हाईवे पर हाई स्पीड लेन में बस खड़ी...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा: दिल्ली-मेरठ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बस-कैंटर टक्कर में परिचालक की मौत

बिना सूचना 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने का आरोप, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के स्वीकृत विद्युत भार (लोड) को लेकर नया विवाद सामने आया है। राज्य विद्युत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
बिना सूचना 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाने का आरोप, राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उठाए सवाल