पुणे में अचानक सड़क फाड़ कर निकलने लगा पानी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

पुणे:पुणे ग्रामीण के तलेगांव दाभाड़े इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां अचानक सड़क के बीच से अचानक तेज पानी फूट पड़ा। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो पास में ही लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, डेढ़ साल पहले वॉटर सप्लाई योजना के तहत सड़क के नीचे नई पाइपलाइन बिछाई गई थी। योजना शुरू होने से पहले पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान पाइप का जोड़ खुल जाने से सड़क के बीच से पानी बाहर निकल आया। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने
जांच में सामने आया कि ठेकेदार ने पाइपों को सही तरीके से नहीं जोड़ा था। वहीं इस मामले को लेकर तलेगांव नगर परिषद के मुख्याधिकारी गिरीश डापकेकर ने कहा कि पाइपलाइन की मरम्मत और सड़क दोबारा बनाने का पूरा खर्च संबंधित ठेकेदार से वसूला जाएगा। हालांकि यह घटना इन दिनों इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है, उसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। वहीं दूसरी तरफ लोग पाइपलाइन बिछाने के काम में बरती गई लापरवाही को लेकर भी नाराजगी जता रहे हैं।

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा ये खबर भी पढ़े : महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में 17 सीटों में 16 पर भाजपा गठबंधन का कब्जा

नाली में गिरकर डूबने से बच्चे की मौत
वहीं दूसरी तरफ पुणे और आस-पास के इलाकों में हो रही बारिश से भी आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में बारिश की वजह से एक गड्ढे में भरे पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई थी। दरअसल, बारिश की वजह से लगभग तीन फुट गहरी नाली पानी से भर गई थी। इसी दौरान एक बच्चा इसमें गिर गया, जिससे दो साल के बच्चे की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने नाली से संबंधित ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया। यह घटना 30 जून को लोनी ग्राम पंचायत क्षेत्र के कदमवाक वस्ती में हुई थी। 

पुलिस के अनुसार, बारिश के पानी की निकासी को सुगम बनाने के लिए नाले के किनारे यह दूसरी नाली खोदी गई थी। इस नाली में बारिश का पानी और सीवेज जमा हो गया था। अधिकारियों ने बताया कि पास की बस्ती में रहने वाला बच्चा खेलते समय गलती से उसमें गिर गया। उन्होंने बताया कि जब बच्चे के माता-पिता को एहसास हुआ कि वह काफी देर से दिखाई नहीं दे रहा है, तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और बाद में उसका शव उसी नाली से बरामद किया गया। 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

वास्तु टिप्स :वास्तु शास्त्र की मानें तो बाथरूम घर का वह स्थान है जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे अधिक रहती है।...
धर्म-आध्यात्म 
बाथरूम में रखी ये चीजें पैदा कर सकती हैं वास्तु दोष 

"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

वाशिंगटन  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने...
अंतर्राष्ट्रीय 
"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र, आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र,  आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

स्कूल लाइब्रेरी में अलगाववादी नेताओं पर किताबें, J&K सरकार का एक्शन; 8 अधिकारी सस्पेंड

जम्मू: जम्मू-कश्मीर सरकार ने स्कूलों की लाइब्रेरी में रखी दो किताबों को तत्काल प्रभाव से हटाने का आदेश दिया है।...
जम्मू कश्मीर 
स्कूल लाइब्रेरी में अलगाववादी नेताओं पर किताबें, J&K सरकार का एक्शन; 8 अधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश

आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपये...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आशियाना पुलिस  बीएमडब्ल्यू कार से 26 लाख रुपए बरामद

खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र, आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मामले की जांच अभी जारी है और अंतिम निष्कर्ष वैज्ञानिक साक्ष्यों तथा न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
 खीर में मौत, नमक से गलाने की कोशिश... फिर बाथरूम बना कब्र,  आगरा हत्याकांड में रोज खुल रहे नए राज

मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में वाराणसी जनपद के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहड़ा गांव के पास नहर किनारे सड़क पर रविवार...
उत्तर प्रदेश 
मिर्जामुराद में नहर किनारे युवक का शव मिला, सिर और चेहरे पर चोट के निशान

सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण

प्रयागराज।भारतीय एकता, राष्ट्रनिर्माण और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा देने की दिशा में प्रयागराज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि का साक्षी...
उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी करेंगे महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण, डीएम एवं महापौर ने किया निरीक्षण