"मुझे लगा  अली खामेनेई से लोग नफरत करते हैं"ट्रंप 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वाशिंगटन  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने दावा किया कि वह ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे के दौरान सिर्फ "एक शॉट" में देश के बचे हुए पूरे नेतृत्व को खत्म कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि फिर बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा।

"वे सब वहां मौजूद हैं। एक शॉट और हम उन सभी को खत्म कर सकते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करने जा रहे हैं, क्योंकि तब हमारे पास बातचीत करने के लिए कोई नहीं बचेगा...वे डील करने के लिए भीख मांग रहे हैं।"

तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा ये खबर भी पढ़े : तक्षशिला के पुनर्निर्माण पर यूनेस्को की पाकिस्तान को चेतावनी, खतरे में विश्व धरोहर का दर्जा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि दोनों पक्षों ने खामेनेई के अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम खत्म होने तक बातचीत से एक हफ्ते का ब्रेक लेने का फैसला किया है। ट्रंप के मुताबिक, इस दौरान कोई भी पक्ष एक-दूसरे पर हमला नहीं करेगा।

शायद ये नकली आंसू हैं: ट्रंप
इस ऐतिहासिक जनाजे में लाखों ईरानियों की भीड़ सड़कों पर उमड़ रही है। शनिवार को विदाई समारोह के दौरान ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची को रोते हुए देखा गया। ईरानियों को इस तरह रोता देख ट्रंप ने हैरानी जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता था कि लोग खामेनेई से "नफरत" करते थे। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा, "शायद ये नकली आंसू हैं।" 

4 महीने बाद अंतिम संस्कार
ईरान पर 36 सालों तक राज करने वाले अली खामेनेई इस साल 28 फरवरी को मारे गए थे। इसी दिन अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले शुरू किए थे, जिससे मिडल ईस्ट में युद्ध छिड़ गया था।

आमतौर पर इस्लामिक परंपरा के अनुसार, शव को 24 घंटे के भीतर दफनाया जाता है, लेकिन युद्ध की स्थिति के कारण खामेनेई के अंतिम संस्कार में यह अपवाद देखा गया। ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन चुना, जो कि अमेरिका की स्थापना की 250वीं वर्षगांठ भी है।

अंतिम संस्कार का शेड्यूल
4 जुलाई को अंतिम संस्कार के अनुष्ठान शुरू हुए।
7 जुलाई को तेहरान के दक्षिण में स्थित पवित्र शहर 'कोम' में धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
9 जुलाई को अली खामेनेई के गृहनगर 'मशहद' में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को ने रचा इतिहास, लगातार दो विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम

नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 में मोरक्को ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। कनाडा के...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026: मोरक्को ने रचा इतिहास, लगातार दो विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश भाजपा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक

हमीरपुर : आषाढ़ मास के पहले रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के कुरारा विकास खंड क्षेत्र के झलोखर गांव में प्राचीन एवं आस्था के प्रमुख...
उत्तर प्रदेश 
हमीरपुर : आषाढ़ मास के पहले रविवार को माँ भुवनेश्वरी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

मीरजापुर में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर जिले में राजगढ़ थाना क्षेत्र के ददरा मुतलके रामपुर गांव में शनिवार की आधी रात...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 मीरजापुर में दिखा दुर्लभ पैंगोलिन, ग्रामीणों ने सूझबूझ से पकड़ा

बाराबंकी में बजरंग दल का सेवा सप्ताह शुरू, कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर किया मंदिर में किया श्रमदान

बाराबंकी)। उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी में बजरंग दल के सेवा सप्ताह की शुरुआत रविवार को बीएसएनएल ऑफिस स्थित मंदिर...