भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथ की बैठक
सहयोगी दलों को दिया स्पष्ट संदेश—'जिताऊ उम्मीदवारों को ही मिलेगा टिकट'
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के साथपरिचयात्मक बैठक की।बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के अलावा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी, राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेई व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी उपस्थित रहे। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं के साथ बैठक की।
सहयोगी दलों के नेताओं में रालोद के त्रिलोक त्यागी , निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद, सुभाषपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, अपना दल से आशीष पटेल मौजूद रहे। सभी नेताओं की बात भाजपा अध्यक्ष ने सुनी और सभी से कहा कि - जिताऊ उम्मीदवारों को ही चुनाव लड़ाया जाएगा।

इसके बाद जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों से भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने भेंट की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष की उपस्थिति में संपन्न बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल, क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन पुत्र बादल, इतिहास संकलन योजना के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री संजय, विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रांत संगठन मंत्री विजय प्रताप, क्षेत्र घुमंतू कार्य प्रमुख राजेश, अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नीरज सिंह, प्रदेश मंत्री राहुल वाल्मीकि और प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
