मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां 21 वर्षीय युवती अफशा की कथित तौर पर उसके ही छोटे भाई ने सोते समय सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस का आरोप है कि हत्या के बाद पूरे परिवार ने इस वारदात को दुर्घटना साबित करने की कोशिश की। खून से लथपथ अफशा को अस्पताल ले जाकर डॉक्टरों को बताया गया कि वह छत से गिर गई है, लेकिन चिकित्सकों ने सिर में गोली लगने की पुष्टि होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।

7july441

बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस  ये खबर भी पढ़े : बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

पुलिस ने आरोपी भाई आरिश को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है। साथ ही मां कासिफा और अन्य परिजनों के खिलाफ भी हत्या और साक्ष्य मिटाने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शादी से इनकार और कथित प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, परिवार अफशा की शादी तय करना चाहता था। उसके लिए रिश्ता भी देख लिया गया था, लेकिन अफशा ने शादी से इनकार कर दिया था। जांच में यह भी सामने आया कि वह मोबाइल फोन पर एक युवक उवैश से बातचीत करती थी। परिवार को शक था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध हैं और इसी वजह से वह शादी नहीं करना चाहती थी।पुलिस का मानना है कि इसी बात को लेकर परिवार में लगातार तनाव था और इसी के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, इस पहलू की जांच अभी जारी है।

गोली मारने के बाद रची गई हादसे की कहानी

पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब सवा छह बजे मां कासिफा और परिवार के अन्य सदस्य अफशा को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि वह छत से गिर गई है। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के दौरान सिर में गोली लगने की बात सामने आने पर तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले, सीओ कोतवाली संग्राम सिंह और फोरेंसिक टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची। जांच शुरू होते ही परिवार की कहानी पर सवाल खड़े हो गए।

7july44123

कमरे का खून साफ कर मिटाए गए सबूत

फोरेंसिक जांच में पुलिस को पता चला कि जिस कमरे में अफशा को गोली मारी गई थी, वहां खून के निशान साफ करने की कोशिश की गई थी। कमरे में पोछा लगाया गया था ताकि हत्या के साक्ष्य मिटाए जा सकें। हालांकि, फर्श पर खून के कुछ निशान और अन्य फोरेंसिक साक्ष्य बरामद हुए।

मां कासिफा से पूछताछ में उन्होंने दावा किया कि घटना के समय वह टॉयलेट में थीं। बाहर निकलने पर बेटी को खून से लथपथ देखा। लेकिन पुलिस के सवालों—खून किसने साफ किया और घर में तमंचा कहां से आया—का वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

7july4412

पड़ोसियों को भी किया गया गुमराह

पुलिस के अनुसार, परिवार ने केवल डॉक्टरों को ही नहीं बल्कि पड़ोसियों को भी यही बताया कि अफशा छत से गिरकर घायल हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भाई और बहन के बीच पहले भी विवाद होता रहता था और परिवार उसकी गतिविधियों से नाराज रहता था।

मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा बरामद

पुलिस ने आरोपी आरिश को भूमिया के पुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरिश, उसकी मां कासिफा और अन्य परिजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 238 सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

7july441234

हर पहलू से हो रही जांच

एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अफशा एक युवक से बातचीत करती थी, जिससे परिवार नाराज था। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश में और कौन-कौन शामिल था तथा साक्ष्य मिटाने में किसकी क्या भूमिका रही। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

फोरेंसिक रिपोर्ट और जांच होंगे अहम

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, बरामद हथियार और वैज्ञानिक साक्ष्य इस मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

तालाब किनारे मिला वृद्ध महिला का रक्तरंजित शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

पुरुलिया। जिले के डिमडिहा गांव में रविवार सुबह एक वृद्ध महिला का रक्तरंजित शव तालाब के किनारे मिलने से इलाके...
पश्चिम बंगाल 
तालाब किनारे मिला वृद्ध महिला का रक्तरंजित शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

भागलपुर: युवती की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

भागलपुर। भागलपुर के शाहबाज नगर मौलाना चक की रहने वाली एक युवती की संदिग्ध मौत को लेकर परिजन ने हत्या...
बिहार 
भागलपुर: युवती की संदिग्ध मौत पर हत्या का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साफ कर दिया है कि...
उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

कैंसर के इलाज के बाद धूप से बेहद संवेदनशील हो गई मेरी त्वचा: सोनाली बेंद्रे

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कैंसर के इलाज के बाद अपनी सेहत और स्किनकेयर में आए बदलावों पर...
लाइफस्टाइल 
कैंसर के इलाज के बाद धूप से बेहद संवेदनशील हो गई मेरी त्वचा: सोनाली बेंद्रे

उत्तर प्रदेश

UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने साफ कर दिया है कि...
उत्तर प्रदेश 
UP चुनाव 2027: NDA के साथ उतरेगी BJP, नितिन नवीन बोले- 2017 जैसी जीत दोहराएंगे

मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 'ऑनर किलिंग' का सनसनीखेज आरोप! बहन ने शादी से किया इनकार, भाई ने सोते समय मारी गोली फिर हादसा दिखाने की रची साजिश

झोले में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जनपद जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के पास रविवार को एक झोले...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
झोले में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, शिनाख्त कराने में जुटी पुलिस