बदायूं: नगर पालिका का दूसरे दिन भी एक्शन: 81 और दुकानदारों को थमाए नोटिस

Published By Shariq nasiry
On
Shariq nasiry Picture

बदायूं। शहर को बारिश के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या से बचाने के लिए नगर पालिका ने दूसरे दिन भी बड़ा अभियान चलाते हुए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों पर निरीक्षण किया गया, जहां नालियों में कूड़ा और ठोस अपशिष्ट डालकर जल निकासी व्यवस्था बाधित करने वाले 81 और दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। नगर पालिका ने साफ कर दिया है कि अब चेतावनी के बाद भी नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सीधे जुर्माना लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जांच में कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालियों में कूड़ा फेंके जाने की शिकायतें सही पाई गईं, जिससे बरसात के समय जल निकासी प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। इसके बाद संबंधित दुकानदारों को मौके पर ही नोटिस थमाकर भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने की चेतावनी दी गई।

नवजात पोषण को मजबूत करने के लिए दिया एलएमयू प्रशिक्षण ये खबर भी पढ़े : नवजात पोषण को मजबूत करने के लिए दिया एलएमयू प्रशिक्षण

अधिशासी अधिकारी ने कहा कि लगातार हो रही बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में यदि नालियां कूड़े से अवरुद्ध होंगी तो इसका नुकसान पूरे शहर और आम नागरिकों को उठाना पड़ेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालना दंडनीय है और अब ऐसे मामलों में जुर्माने के साथ-साथ आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका की टीमें लगातार शहर के प्रमुख बाजारों और जलभराव संभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रही हैं। यदि नोटिस मिलने के बाद भी कोई दुकानदार या व्यक्ति नालियों में कूड़ा डालता पाया गया तो उसके खिलाफ बिना किसी ढिलाई के कठोर कार्रवाई की जाएगी। 

नगर पालिका परिषद ने सभी व्यापारियों और शहरवासियों से अपील की है कि वे सार्वजनिक नालियों में कूड़ा डालने से बचें, निर्धारित स्थानों पर ही कचरा डालें और स्वच्छ, सुरक्षित तथा जलभराव-मुक्त बदायूँ बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Shariq nasiry Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले शारिक नसीर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बदायूं ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज के साथ वह लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

नवीनतम

लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के कुछ माह पहले लखनऊ में शनिवार को गर्मी के साथ ही सियासी पारा भी सातवें...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में दिखी एकजुटता, भगवामय महौल के बीच जोरदार स्वागत

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश शासन की मंशानुरूप जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण को प्राथमिकता देते हुए आज...
उत्तर प्रदेश 
उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर ने प्रशस्ति पत्र व नकद पुरस्कार देकर किया सम्मानित

ममता की मुस्कान लौटाने में सफल रही महुली पुलिस

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं जन-सुरक्षा के...
उत्तर प्रदेश 
ममता की मुस्कान लौटाने में सफल रही महुली पुलिस

राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन: चाय की चुस्कियों संग टटोली नब्ज, हनुमान सेतु पर टेका मत्था

चाय की दुकान पर कार्यकर्ताओं से बोले, 2027 चुनाव का बिगुल बज चुका
उत्तर प्रदेश 
राष्ट्रीय अध्यक्ष का आगमन: चाय की चुस्कियों संग टटोली नब्ज, हनुमान सेतु पर टेका मत्था

विद्यालयों में पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास पर जोर 

लखनऊ । प्रदेश सरकार माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा को पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का माध्यम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 