नवजात पोषण को मजबूत करने के लिए दिया एलएमयू प्रशिक्षण

— मां का दूध नवजात शिशु का पहला अमूल्य अधिकार :अमित घोष

Published By Shubham Kashyap
On
Shubham Kashyap Picture

— केजीएमयू में होगी लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट:डॉ.शालिनी

लखनऊ। नवजात शिशुओं के पोषण एवं स्वास्थ्य को मजबूत बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार की अभिनव पहल के तहत फैसिलिटी बेस्ड लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट,एलएमयू विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय छह दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम केजीएमयू और यूनिसेफ के सहयोग से हुआ।
अपर मुख्य सचिव,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित घोष ने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु का पहला और सबसे अमूल्य अधिकार है। जन्म के पहले घंटे में स्तनपान की शुरुआत और पहले छह माह तक केवल मां का दूध ही शिशु के स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव रखता है।
महानिदेशक,चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ.पवन कुमार अरुण ने कहा कि यह पहल केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि नवजात मृत्यु दर और संक्रमण के जोखिम को कम करने तथा मातृ-शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी कदम है।
केजीएमयू की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.शालिनी त्रिपाठी ने बताया कि 12 बेड वाले एसएनसीयू के साथ लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट ,एलएमयू स्थापित की जा रही है। इस यूनिट में प्रशिक्षित लैक्टेशन काउंसलर प्री-टर्म, कम वजन वाले या गंभीर रूप से बीमार नवजातों की माताओं को स्तनपान संबंधी सहायता प्रदान करेंगे। वे माताओं का दूध सुरक्षित रूप से निकालकर संग्रहित करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर शिशु को उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि एसएनसीयू में भर्ती कम वजन या समय से पहले जन्मे नवजातों की माताओं को अब प्रशिक्षित स्टाफ और लैक्टेशन काउंसलर्स का सहयोग मिलेगा। ये काउंसलर्स माताओं को स्तनपान की सही पोजीशन, दूध निकालने, सुरक्षित भंडारण तथा ब्रेस्ट पंप के उपयोग, केवल स्तनपान के लाभ, माँ के पोषण आदि  की जानकारी देंगे , जिससे नवजातों के पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि एलएमयू की गाइडलाइन केजीएमयू ने प्रदेश सरकार और यूनिसेफ के सहयोग से तैयार की है, जिस पर यह चार दिवसीय प्रशिक्षण आधारित था।प्रशिक्षण का आयोजन दो-दो दिवसीय बैचों में किया गया, जिसमें प्रदेश के 45 जनपदों से आए 135 चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
डॉ.शालिनी ने बताया कि इस मॉड्यूल के विकास में डॉ. एस. एन. सिंह ,केजीएमयू, डॉ. अनीता सिंह ,एसजीपीजीआई और डॉ. प्रतिमा आनंद ,लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

लेखक के बारे में

Shubham Kashyap Picture

शुभम कश्यप को पत्रकारिता और मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। उनकी विशेषज्ञता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी खबरों और अस्पताल आधारित रिपोर्टिंग में है, जहाँ वह विषयों को तथ्यपरक, सटीक और जिम्मेदार ढंग से प्रस्तुत करते हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के...