कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान 185 ग्राम सोना बरामद कर एक तस्कर और उसके रिसीवर को गिरफ्तार किया है । बरामद सोने की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है।

आरपीएफ पोस्ट कानपुर सेंट्रल के प्रभारी निरीक्षक सिद्धनाथ पाटीदार ने बताया कि गोविंदपुरी स्टेशन पर सघन चेकिंग और निगरानी की जा रही थी।

इसी दौरान गाड़ी संख्या 12987 के एस-दाे कोच की बर्थ संख्या 68 पर एक व्यक्ति के पास संदिग्ध स्वर्ण सामग्री मिली। पूछताछ के बाद सोना लेने पहुंचे रिसीवर को भी मौके से पकड़ लिया गया।

आरपीएफ के अनुसार बरामद सोने का वजन स्थानीय सर्राफ सम्मी भल्ला से कराया गया। दो प्लास्टिक की थैलियों में 111.2 ग्राम और 73.8 ग्राम सोना मिला। कुल 185 ग्राम सोने की अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी गई।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिहार जिले के संजय राम और कानपुर नगर के चकेरी संजीव नगर निवासी दीपक के रूप में हुई है। संजय राम कथित तौर पर सोने की तस्करी कर रहा था, जबकि दीपक रिसीवर के तौर पर सोना लेने पहुंचा था।

प्रारंभिक पूछताछ में राजस्व चोरी के उद्देश्य से सोने की तस्करी और अवैध रूप से स्वर्ण सामग्री प्राप्त करने की बात सामने आई।

बारिश के बीच जेन अल्फा का विरोध  ये खबर भी पढ़े : बारिश के बीच जेन अल्फा का विरोध 

कार्रवाई की सूचना तत्काल डीआरआई लखनऊ को दी गई। डीआरआई अधिकारियों के पहुंचने के बाद आरपीएफ ने दोनों आरोपितों को बरामद 185 ग्राम सोने और जामा तलाशी के सामान के साथ अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए डीआरआई लखनऊ के सुपुर्द कर दिया।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के...