डीएम ने दिया जनशिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का निर्देश

Published By Sarvesh Srivastava
On
Sarvesh Srivastava Picture

बस्ती - जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्न की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रूधौली में सम्पन्न हुआ। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को जनशिकायतों को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत निस्तारण के लिए निर्देशित किया। उन्होने कहा कि शिक़ायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुने और स्थलीय मौका देखकर गुणवत्तापूर्ण व ससमय समस्याओं का निस्तारण करें।
पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने भी सुनवाई करते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि थानों से संबंधित मामलों को तत्परता से निस्तारण करायें। उप जिलाधिकारी अहमद फरीद खान ने बताया कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 63 मामलें प्राप्त हुए, जिसमें से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया। इसमें राजस्व विभाग 30, पुलिस 03, विकास 04, पूर्ति 12, नहर व विद्युत के 3-3, नगर पंचायत 05, बाल विकास 02 एवं स्वास्थ्य विभाग 01 मामलें आये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीएमओ डा. राजीव निगम, पीडी आनन्द कुमार गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, कृषि अधिकारी बी.आर. मौर्या, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण अंकुर वर्मा, बीएसए अनूप तिवारी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, डीएसओ विमल शुक्ला, जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार, डीएचओ अरूण त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार नीरज सिंह तथा जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Sarvesh Srivastava Picture

पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव रखने वाले सर्वेश श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में ‘तरुणमित्र’ के ब्यूरो प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी पकड़ और तथ्यपरक कवरेज उनके काम की पहचान है।

नवीनतम

जयपुर एयरपोर्ट हादसा: उड़ान भरने से पहले विमान से भिड़ा ग्राउंड वाहन

हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप पायलट और एनसीसी कैडेट सुरक्षित, ग्राउंड व्हीकल मैनेजमेंट...
राजस्थान 
जयपुर एयरपोर्ट हादसा: उड़ान भरने से पहले विमान से भिड़ा ग्राउंड वाहन

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

एकीकृत सिंगल विंडो सिस्टम हुआ लागू नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने राजधानी में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के सिनेमैटोग्राफ लाइसेंस जारी...
राष्ट्रीय 
दिल्ली सरकार ने सिनेमैटोग्राफ के लिए लागू की सिंगल विंडो व्यवस्था

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

बीरभूम हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद देंगे पीएम

हादसे में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपये की सरकार देगी सहायता नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम...
राष्ट्रीय 
बीरभूम हादसे के मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद देंगे पीएम

उत्तर प्रदेश

‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 16 अगस्त 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) हॉस्पिटल, पार्क रोड, हजरतगंज,...
उत्तर प्रदेश 
‘एक हाथ तिरंगा, एक हाथ रक्तदान’ का संदेश, 45 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

-18 से 23 अगस्त तक ‘यूपी–जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026’ का होगा आयोजन
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सीएम योगी के नेतृत्व में जापान से निवेश की बड़ी छलांग लगाएगा यूपी

महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मिशन शक्ति के ‘संबल’ के तहत केंद्र से मिली दूसरी किस्त, महिला सहायता तंत्र को और प्रभावी बनाने की दिशा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिलाओं की सुरक्षा को योगी सरकार की नई मजबूती

मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली 

लखनऊ। मां अपनी बच्चे की खुशियों के लिए हर बाधा को पीछे छोड़ देती है। यह सोमवार को भी चरितार्थ...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ने दिया भरोसा , स्वास्थ होगी रोली