जयपुर एयरपोर्ट हादसा: उड़ान भरने से पहले विमान से भिड़ा ग्राउंड वाहन

जयपुर एयरपोर्ट पर माइक्रोलाइट विमान से ग्राउंड वाहन टकराया, बड़ा हादसा टला

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में मचा हड़कंप
  • पायलट और एनसीसी कैडेट सुरक्षित, ग्राउंड व्हीकल मैनेजमेंट और एप्रन कंट्रोल की भूमिका पर उठे सवाल

जयपुर। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एनसीसी के माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी इंडोथाई के वाहन के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा उस समय हुआ, जब माइक्रोलाइट विमान को हैंगर से ट्रेनिंग फ्लाइट के लिए एप्रन क्षेत्र से होते हुए हवाई पट्टी की ओर ले जाया जा रहा था। टक्कर से विमान क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि विमान में सवार विंग कमांडर पायलट और ट्रेनी एनसीसी कैडेट सुरक्षित हैं। इस हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

एयरपाेर्ट अधिकारियाें से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच की है। विमान में पायलट के साथ एक एनसीसी कैडेट मौजूद था। इसी दौरान एयरपोर्ट की ग्राउंड हैंडलिंग एजेंसी इंडोथाई का वाहन भी परिसर में मूव कर रहा था। एप्रन क्षेत्र में दोनों की मूवमेंट के दौरान टक्कर की स्थिति बनी। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। विमान और वाहन को सुरक्षित किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को घटना की जानकारी दी गई।

हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, चार साल बाद भी पालना नहीं ये खबर भी पढ़े : हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, चार साल बाद भी पालना नहीं

टक्कर के बाद माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट को तकनीकी जांच के लिए रखा गया है। जांच पूरी होने और विमान को उड़ान के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही इसे दोबारा उड़ाने की अनुमति मिलने की संभावना है। फिलहाल हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर ग्राउंड व्हीकल मैनेजमेंट में चूक या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

रोजगार मांगने वाला नहीं देने वाले बनो: अवधेश 

  लखनऊ ।  जिला ग्रामोघोग कार्यालय द्वारा युवाओं को उनके कौशल विकास को देख तथा उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रोजगार मांगने वाला नहीं देने वाले बनो: अवधेश 

भोले के जयकारों से गूंजा इटौंजा, 1300 कांवड़ियों का स्वागत

बख्शी का तालाब। सावन के पावन महीने में चारों तरफ शिव भक्ति की बहार है। इसी कड़ी में सोमवार को...
उत्तर प्रदेश 
भोले के जयकारों से गूंजा इटौंजा, 1300 कांवड़ियों का स्वागत

नगर निगम की कार्रवाई के तहत 53 अवैध रैंप पर चला बुलडोजर

लखनऊ। सोमवार नगर निगम ने सड़क, नाली और नाले की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। साथ ही...
उत्तर प्रदेश 
नगर निगम की कार्रवाई के तहत 53 अवैध रैंप पर चला बुलडोजर

समाधान दिवस: 260 प्रकरणों में 34 का निस्तारण 

लखनऊ। शासन के निर्देश पर अन्य जनपदों की तहत राजधानी लखनऊ की पांचों तहसीलों में सोमवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
समाधान दिवस: 260 प्रकरणों में 34 का निस्तारण 

आलू भंडारण पर 100 रु कुंतल की छूट

लखनऊ। आलू की अधिक पैदावार होने से बाजार में दाम स्थिर है। ऐसे में किसानों को राहत देने के लिए...