बच्चे की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत, अस्पताल में छोड़कर भागी मां

मन का कहना बाथरूम में गिरकर हुई मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

मड़ियांव थाना इलाके का मामला

लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल के एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मां का कहना है कि 3 जुलाई को शाम 6 बजे वह बाथरूम में नहा रहा था। तभी पैर फिसलने से उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे तत्काल डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।अस्पताल सूत्रों के अनुसार, मौत की जानकारी मिलने के बाद महिला बच्चे को अस्पताल में छोड़कर चली गई थी और सुबह वापस आई। बच्चे के शरीर पर कई चोटों के निशान मिलने से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बीघापुर उन्नाव निवासी दिनेश कुमार मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया उनकी पत्नी पूनम सबसे छोटे बेटे अहम के साथ लखनऊ में रहती हैं। शुक्रवार रात लालगंज गांव के शिव शंकर ने आकर बताया बेटे की मौत हो गई है। इस पर परिवार के साथ लखनऊ पहुंचे। दिनेश ने बताया उनकी शादी पूनम से करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बेटे प्रदीप, अभिषेक और अहम हैं। दिसंबर महीने में पत्नी पूनम तीनों बच्चों के साथ लखनऊ के मड़ियांव इलाके में अपनी बहन के पास आकर रहने लगी। 

राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर उठे सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर उठे सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब

कुछ दिन बाद उन्नाव वापस लौटकर बच्चों को ससुराल में छोड़कर खुद बंधु खेड़ा उन्नाव स्थित अपने मायके चली गई। अप्रैल महीने में अचानक से बीघापुर थाने पहुंची और बच्चों की कस्टडी मांगने लगी। इस पर पुलिस के सामने समझौता होने के बाद पूनम बेटे अहम को लेकर साथ चली आई। वह लखनऊ में बेटे के साथ रहने लगी। इस दौरान मौसी ने वापस जाने के लिए कहा तो उसको छोड़कर अलग किराए का कमरा लेकर रहने लगी। शुक्रवार रात अचानक से बेटे की मौत की खबर मिली। 

वहीं अस्पताल सूत्रों की मानें तो महिला मौत की जानकारी होते ही बच्चे को अस्पताल में छोड़कर भाग गई थी। इसके बाद काफी संपर्क करने के बाद सुबह आई। बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। वहीं मामले में मां का कहना है डॉक्टर ने सुबह आने के लिए कहा था। इस वजह से चली गई थी। मामले में मड़ियांव इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा का कहना है शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

कानपुर स्टेशन पर 30 लाख का सोना बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

कानपुर। कानपुर नगर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को चेकिंग के...