राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के दो छंद गाने पर उठे सवाल का कांग्रेस ने दिया जवाब

वंदे मातरम् के दो छंद पर विवाद, खरगे बोले- यही गीत गांधी-नेहरू ने गाया

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

नई दिल्ली। गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के केवल दो छंद गाए जाने पर उठे विवाद पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि स्वतंत्रता से पहले ही कांग्रेस ने तय कर दिया था कि राष्ट्रीय गीत क्या होगा। वही वंदे मातरम् महात्मा गांधी, पंडित नेहरू और सरदार पटेल ने भी गाया था। खरगे ने कहा कि सरकारों के हिसाब से राष्ट्रीय गीत नहीं बदला जा सकता।

खरगे ने यहां पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए अटल बिहारी वाजपेयी और मुख्यमंत्री रहते हुए नरेन्द्र मोदी ने भी यही वंदे मातरम् गाया था। उन्होंने कहा, “मैंने भी वही वंदे मातरम् गाया है। अगर यह गुनाह है तो गांधी जी, नेहरू जी और सरदार पटेल जी के ऊपर केस करो। अब जो प्रधानमंत्री-गृहमंत्री चाहेंगे, देश में वैसा ही थोड़े होता रहेगा। सरकारों के हिसाब से राष्ट्रीय गीत नहीं बदला जा सकता।”

अनुपम त्यागी को 'डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से किया गया सम्मानित ये खबर भी पढ़े : अनुपम त्यागी को 'डीजीपी सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न' से किया गया सम्मानित

उल्लेखनीय है कि सोमवार को गोवा में कांग्रेस के कार्यक्रम में वंदे मातरम् के केवल शुरुआती दो अंतरे गाए गए। इस दौरान खरगे मंच पर मौजूद थे। जिसके बाद इसका विरोध शुरु हुआ है। इससे पहले स्वतंत्रता दिवस पर नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन को लेकर भी विवाद हुआ था। उस समय राष्ट्रगीत के दो छंद बजने के बाद काग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी इससे असहज दिखी थीं और उन्होंने इसको लेकर हाथ हिलाते हुए बंद कराने जैसे आदेश भी दिए थे। इस दौरान राहुल गांधी और खरगे भी बातचीत करते देखे गए। 

हालांकि जब बाद में विवाद बढ़ा तो कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अधिक उम्र की वजह से बैठने के लिए कुर्सी देने को कहा था। इस मामले में सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। 

शिकायत में आरोप लगाया गया कि गीत के दौरान सोनिया ने कुछ इशारे किए जिन्हें आपत्ति के तौर पर देखा गया। शिकायत में प्रस्तावित ‘राष्ट्रीय सम्मान अपमान संशोधन विधेयक, 2026’ का हवाला दिया गया है, जिसमें राष्ट्रगान या राष्ट्रीय गीत के गायन में बाधा डालने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माने का प्रावधान है।

हाल ही में लोकसभा के मॉनसून सत्र के आखिरी दिन पहली बार पूरे ‘वंदे मातरम्’ के छह छंद गाए गए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राहुल गांधी और सभी सांसद मौजूद थे। यह कदम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा राष्ट्रगीत को कानूनी सुरक्षा देने वाले कानून को मंजूरी देने के कुछ दिनों बाद उठाया गया था।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आज की परमार्थ गंगा आरती नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुण्यतिथि पर की समर्पित ऋषिकेश। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में नेताजी बोस के संकल्प को किया याद, दी श्रद्धांजलि

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

- गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

पीएम मोदी के संकल्पों में हरसंभव योगदान देगा मप्र: मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले किया संबोधित भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने...
मध्य प्रदेश 
पीएम मोदी के संकल्पों में हरसंभव योगदान देगा मप्र: मोहन यादव

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

उत्तर प्रदेश

निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने नोएडा के डेटा सेंटर पार्क के लिए अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस स्टेप-इलेवन लिमिटेड को...
उत्तर प्रदेश 
निजी डेटा सेंटर का लाइसेंस का आवेदन निरस्त किया जाये : संघर्ष समिति

आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

- गड़बड़ी करने वाले अस्पतालों पर कसा शिकंजा
उत्तर प्रदेश 
आयुष्मान मरीजों के इलाज में लापरवाही पर योगी सरकार सख्त 

रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

रायबरेली। डी फार्मा के छात्र की हत्या मामले में मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायालय ने सात साल बाद बड़ा...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रायबरेली में डी फार्मा छात्र हत्याकांड में बड़ा फैसला, सपा नेता समेत 14 को उम्रकैद

सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

बदायूं। मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने मंगलवार को समरेर स्थित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय बालिका विद्यालय और कस्तूरबा गांधी...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ ने बालिका विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण